Skip to main content

घर में घुसकर हमला; 2 जेसीबी और 9 ट्रैक्टर तोड़े:राजगढ़ में 5 घायल, सरपंच का चुनाव लड़ने लिया था कर्ज, 50 से ज्यादा लोग घर में घुसे

राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के काशी गांव में चार साल पुराने लेन-देन के विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। राजेश तंवर ने आरोप लगाया कि 2022 के सरपंच चुनाव के दौरान लिए गए कर्ज को लेकर चल रहे विवाद में दूसरे पक्ष के 50 से ज्यादा लोग उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की, परिवार के लोगों के साथ मारपीट की और बाहर खड़े ट्रैक्टर, जेसीबी समेत कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले में पांच लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल कलीबाई को भोपाल रेफर किया गया है। कर्ज के लेन-देन को लेकर चल रहा था विवाद राजेश तंवर ने बताया कि वर्ष 2022 के सरपंच चुनाव के दौरान उन्होंने गांव के रमेश तंवर से एक लाख रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। बाद में उन्होंने 50 हजार रुपये लौटा दिए थे। उनका कहना है कि दोनों पक्षों के बीच 2.90 लाख रुपये में हिसाब तय हो गया था और वे यह रकम देने के लिए तैयार थे, लेकिन रमेश तंवर चार लाख रुपये की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। एक दिन पहले भी हुआ था विवाद राजेश ने बताया कि शनिवार को भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया था। पुलिस पर समय पर नहीं पहुंचने का आरोप राजेश के मुताबिक रविवार सुबह वह राजगढ़ में था। इसी दौरान गांव से सूचना मिली कि उसके बड़े पापा के खेत में ट्रैक्टर चलाकर फसल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस पर वह कोतवाली थाने पहुंचा और पुलिस को सूचना देकर गांव भेजने की मांग की। उनका आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घर और वाहनों में की तोड़फोड़ राजेश का आरोप है कि पुलिस के नहीं पहुंचने के दौरान रमेश तंवर अपने परिवार और 50 से अधिक लोगों के साथ उनके घर पहुंच गया। सभी लोग जबरन घर में घुस गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर परिवार के लोगों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने घर के बाहर खड़े 9 ट्रैक्टर, 2 जेसीबी मशीन, एक 407 डीजे वाहन और दो मोटरसाइकिलों में भी तोड़फोड़ कर दी। हमले के दौरान परिवार के लोग जान बचाने के लिए करीब तीन किलोमीटर दूर तक भागे। पांच घायल, एक महिला भोपाल रेफर राजेश के अनुसार, मारपीट में परिवार के पांच सदस्य घायल हुए। उनकी बड़ी मम्मी कलीबाई के सिर में गंभीर चोट लगी। पहले उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने भोपाल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का भी इलाज चल रहा है। राजेश ने आरोप लगाया कि यदि पुलिस सूचना मिलने के तुरंत बाद गांव पहुंच जाती तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर पुलिस ने शिकायत के आधार पर रामबाबू पिता प्रभूलाल तंवर, रमेश तंवर, राधेश्याम तंवर, प्रेम तंवर, मुकेश तंवर, दौलजी तंवर, रामप्रसाद तंवर, रोडजी तंवर, घीसालाल और कन्हैयालाल तंवर सहित अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/LJq63Tl
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...