Skip to main content

आरजीपीवी में कैंटीन संचालन निरस्त, अनुबंध भी तोड़ा:वायरल वीडियो में कैंटीन की सब्जी में निकली थी छिपकली, रिपोर्ट में हुई पुष्टी

भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) की मुख्य कैफेटेरिया की सब्जी में छिपकली निकलने के मामले में कैंटीन संचालन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। छात्रों की शिकायतों, विरोध प्रदर्शन और जांच समिति की रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। रिपोर्ट में भोजन की गुणवत्ता खराब होने, संदिग्ध वस्तु मिलने और स्वच्छता नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ किया है कि अब कैंटीन संचालन पूरी तरह बंद रहेगा और भविष्य में नई व्यवस्था सख्त मानकों के साथ लागू की जाएगी। छिपकली मिलने के दावे से शुरू हुआ विवाद आरजीपीवी की मुख्य कैंटीन उस समय विवादों में आई जब छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें परोसी गई शिमला मिर्च की सब्जी में मरी हुई छिपकली मिली। यह घटना डिनर के दौरान हुई, जब एक छात्र को सब्जी का स्वाद संदिग्ध लगा और जांच करने पर उसमें छिपकली जैसी वस्तु दिखाई दी। इसके बाद कैंटीन में हड़कंप मच गया और अन्य छात्र भी मौके पर जुट गए। जांच रिपोर्ट में मिली अनियमितताओं की पुष्टि मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच समिति गठित की। समिति की रिपोर्ट में भोजन में संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि के साथ ही साफ-सफाई और स्वास्थ्य मानकों के उल्लंघन की बात सामने आई। इससे यह स्पष्ट हो गया कि कैंटीन संचालन में गंभीर लापरवाही बरती जा रही थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरजीपीवी प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए कैंटीन संचालक का अनुबंध तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश भंडार क्रय एवं सेवा उपार्जन नियमों के तहत की गई है। उप कुलसचिव (प्रशासन) द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आगामी आदेश तक कैंटीन संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। कर्मचारी ने किया इनकार, वीडियो हुआ वायरल छात्रों ने जब इसकी शिकायत कैंटीन कर्मचारियों से की तो कथित तौर पर इसे छिपकली मानने से इनकार कर दिया गया और शिमला मिर्च का टुकड़ा बताया गया। हालांकि, मौके पर मौजूद छात्रों ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद कैंटीन की व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता को लेकर सवाल तेज हो गए। पहले से उठते रहे हैं गुणवत्ता पर सवाल छात्रों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार कैंटीन के खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर शिकायतें की जा चुकी हैं। बावजूद इसके, प्रबंधन स्तर पर कोई ठोस सुधार नहीं किया गया। इस घटना के बाद छात्रों ने इसे स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन के बाद हरकत में आया प्रशासन घटना के बाद छात्रों ने वाइस चांसलर कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी समेत अन्य छात्र संगठनों ने भी मामले को उठाया। बताया गया कि यह कैंटीन विश्वविद्यालय की सबसे बड़ी और मुख्य कैंटीन है, जहां रोजाना करीब 500 छात्र भोजन करते हैं। ऐसे में इस तरह की लापरवाही को गंभीर माना गया।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Aa5FDyH
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...