अनूपपुर 5वीं बोर्ड में प्रदेश में चौथे स्थान पर:99.14% परिणाम, पिछले साल तीसरें नंबर पर था जिला, 8वीं में 6 से 11वें पायदान पर फिसला
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने बुधवार को कक्षा 5वीं और 8वीं के बोर्ड नतीजे जारी कर दिए हैं। इन परिणामों में अनूपपुर जिले ने 5वीं कक्षा में पूरे प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। जिले के शानदार प्रदर्शन पर शिक्षा विभाग के अफसरों, शिक्षकों और माता-पिता ने खुशी जताई है। अनूपपुर जिले में 5वीं कक्षा के कुल 11,110 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 11,052 छात्र पास हुए हैं। इस तरह 5वीं का कुल रिजल्ट 99.14 प्रतिशत रहा। वहीं, 8वीं कक्षा में 9,991 में से 9,684 छात्र सफल रहे, जिससे यहाँ का परिणाम 96.93 प्रतिशत दर्ज किया गया। रैंकिंग में मामूली गिरावट अच्छे नतीजों के बावजूद प्रदेश स्तर की रैंकिंग में जिला थोड़ा पीछे खिसका है। 5वीं कक्षा में अनूपपुर पिछले साल तीसरे नंबर पर था, जो अब चौथे पायदान पर आ गया है। इसी तरह 8वीं कक्षा के परिणामों में जिला प्रदेश में छठे स्थान से गिरकर 11वें नंबर पर पहुंच गया है। अगर पिछले साल (2025) की बात करें, तो 5वीं का रिजल्ट 98.61% और 8वीं का 96.77% रहा था। मेहनत और मार्गदर्शन का असर जिला शिक्षा समन्वयक आशुतोष कुशवाहा ने इस सफलता का श्रेय बच्चों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन को दिया है। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने भी रिजल्ट सुधारने के लिए कई महीनों पहले से तैयारियां शुरू करवा दी थीं। उन्होंने खुद स्कूलों में जाकर बच्चों से सवाल-जवाब किए थे और पढ़ाई का जायजा लिया था, जिसका असर नतीजों में देखने को मिला है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/m0MWVco
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/m0MWVco
via IFTTT
Comments
Post a Comment