डबरा में एटीएम बदलकर 30 हजार की ठगी:बस स्टैंड स्थित SBI एटीएम पर हुई धोखाधड़ी; पुलिस ने बनाई स्पेशल जांच टीम
डबरा के बस स्टैंड स्थित भारतीय स्टेट बैंक एटीएम पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार्ड बदलकर 30 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित देवेंद्र बाथम ने सोमवार शाम सिटी थाना डबरा में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है। पैसे निकालने के दौरान बदला कार्ड घटना 13 मार्च की सुबह करीब 10:20 से 11 बजे के बीच की है। ग्राम लिधोरा निवासी देवेंद्र बाथम का छोटा भाई दिलीप बाथम एटीएम से पैसे निकालने गया था। दिलीप ने जैसे ही 10 हजार रुपए निकाले, वहां मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने चालाकी से उसका एटीएम कार्ड अपने पास मौजूद कार्ड से बदल दिया। तीन किश्तों में निकाली राशि कार्ड बदलने के बाद आरोपी ने पीड़ित के खाते से तीन बार में दस-दस हजार रुपये करके कुल 30 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित के अनुसार आरोपी का नाम पंकज बताया जा रहा है। जिस कार्ड से पैसे निकाले गए, उसका नंबर भी पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है। पुलिस ने बनाई जांच टीम शहर थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि धोखाधड़ी की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। पुलिस एटीएम बूथ और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/aR3lQT7
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/aR3lQT7
via IFTTT
Comments
Post a Comment