Skip to main content

टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद योग:40 दिन के अभ्यास से दिखे सकारात्मक परिणाम; योग के फायदे बताए एम्स भोपाल के डॉक्टर

टाइप 2 मधुमेह से जूझ रहे मरीजों के लिए नियमित योगासन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। एम्स भोपाल के फिजियोलॉजी विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. वरुण मल्होत्रा ने नई दिल्ली के हमदर्द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में आयोजित व्याख्यान में में कहा कि प्रतिदिन योग अभ्यास से न केवल वजन और बॉडी मास इंडेक्स में कमी आती है, बल्कि इंसुलिन प्रतिरोध में भी सुधार देखा जाता है। उन्होंने एक अध्ययन का हवाला देते हुए बताया कि 56 टाइप 2 मधुमेह रोगियों ने 40 दिनों तक नियमित योगासन किया, जिससे उनके स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव दर्ज हुए। योग का हृदय और मस्तिष्क पर वैज्ञानिक प्रभाव डॉ. वरुण ने हमदर्द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में “एचआरवी और ईईजी को संशोधित करने में योग की भूमिका” विषय पर व्याख्यान दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि एचआरवी यानी हार्ट रेट वेरिएबिलिटी हृदय की धड़कनों के बीच समय के अंतर को मापती है, जबकि ईईजी मस्तिष्क की विद्युत गतिविधि को दर्शाती है। योग का नियमित अभ्यास इन दोनों प्रणालियों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है और तनाव को कम करने में मदद करता है। यह सत्र फिजियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद इकबाल आलम द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में डॉ. मल्होत्रा ने एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक डॉ. माधवानन्द कर के मार्गदर्शन में भागीदारी की। कछुए की तरह धीमी-नियंत्रित सांस लेने का कनेक्शन दीर्घायु से डॉ. मल्होत्रा ने बताया कि योग में श्वास तकनीकों का विशेष महत्व है। धीमी और गहरी श्वास, जैसे अनुलोम-विलोम, शरीर की विश्रांति प्रणाली को सक्रिय करती है और मन को शांत बनाती है। इसके विपरीत कपालभाति जैसी तीव्र श्वास तकनीक शरीर की सक्रियता और चयापचय को बढ़ाती है। इससे वजन प्रबंधन में भी मदद मिल सकती है। उन्होंने बंदर और कछुए की श्वसन दर का उदाहरण देते हुए समझाया कि धीमी और नियंत्रित श्वास दीर्घायु और मानसिक एकाग्रता से जुड़ी होती है। 40 दिन के योग अभ्यास से दिखे सकारात्मक परिणाम व्याख्यान के दौरान डॉ. मल्होत्रा ने एक अध्ययन का उल्लेख किया। जिसमें टाइप 2 मधुमेह से पीड़ित 56 मरीजों को शामिल किया गया था। इन मरीजों ने लगातार 40 दिनों तक प्रतिदिन योगासन का अभ्यास किया। अध्ययन में पाया गया कि नियमित योग अभ्यास से मरीजों के वजन और बॉडी मास इंडेक्स में कमी आई। इसके साथ ही कमर-कूल्हा अनुपात घटा और दुबले शरीर द्रव्यमान में वृद्धि हुई। खास बात यह रही कि योग के नियमित अभ्यास से इंसुलिन प्रतिरोध में भी सुधार देखा गया, जिससे मधुमेह नियंत्रण में मदद मिल सकती है। मस्तिष्क में बढ़ती है सकारात्मक गतिविधि योग के नियमित अभ्यास से मस्तिष्क के अग्र भाग में सकारात्मक गतिविधि बढ़ती है, जिससे प्रसन्नता की भावना उत्पन्न होती है और चिंता कम होती है। डॉ. मल्होत्रा के अनुसार, नियमित योग और ध्यान से मस्तिष्क की आदतों में सकारात्मक परिवर्तन संभव है, जिससे व्यक्ति मानसिक रूप से अधिक संतुलित और शांत बन सकता है। तनाव से मुक्ति के लिए दिए व्यावहारिक सुझाव व्याख्यान के अंत में उन्होंने तनाव से मुक्ति और बेहतर जीवनशैली के लिए कुछ व्यावहारिक सुझाव भी दिए। इनमें नियमित ध्यान, सकारात्मक सोच, एक समय में एक विचार पर ध्यान केंद्रित करना, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और नियमित व्यायाम शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने सकारात्मक प्रतिज्ञापन और ध्यान तकनीकों जैसे हॉग-सौ एकाग्रता तथा ॐ ध्यान का भी उल्लेख किया। डॉ. मल्होत्रा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह शरीर और मन के संतुलन का वैज्ञानिक माध्यम है, जो स्वस्थ और संतुलित जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lGD9wNa
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...