विदिशा व्यापार महासंघ चुनाव: राजेश जैन बने अध्यक्ष:179 वोट पड़े, 6 पदों पर 15 प्रत्याशियों में रहा रोचक मुकाबला
विदिशा व्यापार महासंघ के चुनाव रविवार को संपन्न हो गए। इसमें व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव में राजेश जैन अध्यक्ष निर्वाचित हुए। रीठा फाटक स्थित व्यापार भवन में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो दोपहर तक चला। कुल 179 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। महासंघ के 6 पदों के लिए कुल 15 प्रत्याशी मैदान में थे, जिससे चुनाव काफी रोचक रहा। मतदान के दौरान परिसर में गहमागहमी बनी रही। देर शाम घोषित हुए परिणाम मतदान के बाद देर शाम मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए, जिसमें राजेश जैन को अध्यक्ष चुना गया। हरीश बाधवानी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेंद्र सोनी महामंत्री, राजकुमार अग्रवाल कोषाध्यक्ष, विवेक शर्मा संयुक्त मंत्री और आशीष माहेश्वरी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश जैन ने व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/V3UhbOC
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/V3UhbOC
via IFTTT
Comments
Post a Comment