Skip to main content

इंदौर में निकली चरण पादुका यात्रा, हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल:हिंदू सम्मेलनों में नाचते-गाते, झूमते-थिरकते दिखे लोग; मंत्री विजयवर्गीय भी हुए शामिल

इंदौर महानगर का प्रत्येक बस्ती क्षेत्र रविवार को हिंदू सम्मेलन का साक्षी बना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत इन सम्मेलनों का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया। दास हनुमान बगीची से शाम को निकली चरण पादुका यात्रा में जय सिया राम बाबा और हनुमानजी के जयघोष से माहौल गुंजायमान रहा। चरण पादुका यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित बड़ी संख्या में शामिल श्रद्धालु श्रद्धा भाव को नाचते-गाते, झूमते-थिरकते नजर आए। ढाई किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग पर 200 से अधिक स्थानों पर स्वागत मंच और तोरण द्वार लगाकर कहीं पुष्प वर्षा, कहीं फलाहार वितरण, कहीं प्रसाद वितरण के नजारे देखने को मिले। इस यात्रा ने पश्चिम क्षेत्र ही नहीं शहर में निकलने वाली धार्मिक यात्राओं के मामले में नया कीर्तिमान रच दिया। भजन मंडलियोंं ने प्रस्तुति दी सुबह 10 बजे से ही बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे थे। बच्चों ने भी अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दीं। अनेक स्थानों पर भजन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों को लोगों ने सराहा। दूधिया ग्राम में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित समाज जन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक ने कहा कि मां दुर्गा के आठों हाथों में शस्त्र हैं। चरणों के नीचे महिषासुर पड़ा हुआ है। यह घ्योतक है कि हमारी मातृ शक्ति प्रेम, दया व करुणा की मूर्ति तो है ही लेकिन आवश्यकता पड़ने पर वही चंडी, काली और दुर्गा का रूप रखकर देश, समाज एवं धर्म की रक्षा कर सकती है। धर्म का वास्तविक अर्थ व स्वरूप समझकर हमें अपने समक्ष खड़े कर्तव्यों का संपूर्ण मनोयोग से पालन करना होगा। सभी आयोजनों में संत समाज, मातृ शक्ति तथा संघ के वक्ता का उद्बोधन रहा। संत समाज की ओर से जहां अपनी संस्कृति से जुड़े रहने एवं समाज में एकत्व का महत्व बताया तो वहीं मातृ शक्ति से वक्ताओं ने पंच परिवर्तन को साकार करने एवं कुटुंब व्यवस्था को सशक्त करने की बात कही। कार्यक्रमों में उपस्थित समाज-जन भारत माता की आरती के पश्चात समरसता भोज में शामिल हुए। 251 हिंदू सम्मेलनों में महानगर के लगभग 12 लाख लोग परिवार सहित उपस्थित रहे। 18 जनवरी को शेष हिंदू सम्मेलनों का आयोजन रहेगा। 4 घंटे में पहुंची ढाई किलोमीटर चरण पादुका यात्रा उधर चरण पादुका यात्रा में भक्तों का यह काफिला जैसे-जैसे बड़ा गणपति, टोरी कार्नर, लोहारपट्टी, कैलाश मार्ग, अंतिम चौराहा, पंचकुईया, भूतेश्वर महादेव तक पहुंचा, भक्तों की संख्या भी लगातार बढ़ती चली गई। बड़ा गणपति चौराहे पर पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल की ओर से हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। बाबा के प्रति भक्ति का इतना उत्साहपूर्ण माहौल रहा कि इस यात्रा को वापस दास बगीची पहुंचने में 4 घंटे से अधिक का समय लगा। यात्रा में शहर के प्रमुख धर्म स्थलों के संत, महंत, महामंडलेश्वर, सांसद शंकर लालवानी, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, महापौर प्रतिनिधि भरत पारख, किन्नर समाज की मंडली और गौशालाओं के प्रतिनिधियों सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने 50 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। कड़ाबीन की तोप से सलामी के साथ शुरू हुई इस यात्रा में अश्वारोही बालक, ऊंट, बैंड-बाजे, भजन मंडलियां, उज्जैन के महाकाल मंदिर की भस्म रमैया मंडली, गन्ना धारी महिलाऐं, 71 सदस्यों का हनुमत ढोल और मंत्रोच्चार करते 1 हजार से अधिक वेदपाठी ब्राह्मण, बाबा और हनुमानजी के जीवन चरित्र पर आधारित झांकियों सहित यह काफिला हर जगह श्रद्धा और आकर्षण का केंद्र बना रहा। बालिकाओं ने किया शस्त्र कला प्रदर्शन दुर्गावाहिनी से जुड़ी बालिकाओं ने भी शस्त्र कला का प्रदर्शन किया। मार्ग में जगह-जगह प्रसाद वितरण, आतिशबाजी और भजन तथा गरबे के दृश्य भी देखने को मिले। वापस दास बगीची पहुंचने पर सभी भक्तों को अभिमंत्रित रक्षा कवच का वितरण भी किया गया। देर रात तक भंडारा भी चलता रहा। 14 से 20 जनवरी तक जय सियाराम बाबा की प्रतिमा का प्रकटोत्सव भी मनाया जाएगा। 13 जनवरी को रामरामायण मंडल का वार्षिकोत्सव भी मनेगा।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/T7fsLma
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...