Skip to main content

विदेश जाना था...पासपोर्ट में छिपाई उम्र:भोपाल पासपोर्ट ऑफिस की जांच में खुलासा; नाबालिग ने किया था आवेदन

विदेश जाने के लिए एक नाबालिग ने खुद को वयस्क दिखाने के लिए पासपोर्ट आवेदन में ही जन्मतिथि गलत दर्ज कर दी। जब दस्तावेज सत्यापन हुआ तो मामला पकड़ में आ गया। जांच में वास्तविक उम्र 16 वर्ष सामने आने के बाद पासपोर्ट कार्यालय ने आवेदन खारिज करते हुए आवेदक को सख्त चेतावनी दी और फाइल बंद कर दी। जानकारी के अनुसार, पासपोर्ट आवेदन की प्रारंभिक जांच के दौरान अधिकारियों को उम्र को लेकर संदेह हुआ। इसके बाद स्कूल से जुड़े दस्तावेज मांगे गए। रिकॉर्ड मिलान में साफ हुआ कि आवेदन में दर्ज जन्म वर्ष बदला गया था। ताकि, आवेदक वयस्क प्रतीत हो। नाबालिग होने की पुष्टि होते ही पासपोर्ट अदालत ने तत्काल आवेदन निरस्त कर दिया। पुलिस कार्रवाई से बचने की गुहार पासपोर्ट ऑफिस के अनुसार, किशोरी ने मामले में पुलिस को सूचना न देने का आग्रह किया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उसे भविष्य के लिए सचेत किया गया। साथ ही निर्देश दिए गए कि स्कूल मार्कशीट के अनुसार आधार कार्ड में जन्म तिथि का सुधार कराया जाए। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि नाबालिग आवेदकों के मामले में माता-पिता की उपस्थिति और आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य होते हैं। चेतावनी के बाद किशोरी ने गलती स्वीकार की, जिसके बाद फाइल क्लोज कर दी गई। कोर्ट केस छिपाया, फिर लानी पड़ी एनओसी इसी सुनवाई के दौरान एक अन्य आवेदक का मामला भी सामने आया। जिसने पासपोर्ट आवेदन में अपने खिलाफ अदालत में लंबित प्रकरण की जानकारी नहीं दी थी। पुलिस वेरिफिकेशन में तथ्य उजागर होने पर आवेदन पर एडवर्स रिपोर्ट लगी और नोटिस जारी किया गया। नोटिस के जवाब में आवेदक ने कोर्ट से एनओसी प्राप्त कर पेश की, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। गलत जानकारी पर सीधी कार्रवाई क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय भोपाल के अधिकारियों का कहना है कि आवेदन में गलत तथ्य, अधूरे दस्तावेज या जानकारी छिपाने पर पासपोर्ट आवेदन सीधे खारिज किया जा सकता है। ऐसे मामलों का असर भविष्य में पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया पर भी पड़ सकता है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/LtxIDUv
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...