आगर मालवा- जनसुनवाई में 60 शिकायत लेकर पहुंचे लोग:निजी भूमि पर सड़क बनाने का आरोप, बोले- साहब पाइपलाइन की मरम्मत करा दो
आगर मालवा में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कलेक्टर प्रीति यादव ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से कुल 60 आवेदन प्राप्त किए और उनकी समस्याएं तथा शिकायतें गंभीरता से सुनीं। जनसुनवाई के दौरान मौके पर निराकरण योग्य आवेदनों का संबंधित विभागों के माध्यम से तत्काल समाधान कराया गया। जिन मामलों का निराकरण तुरंत संभव नहीं था, उनमें संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। ग्राम ढाबला सोंधिया निवासी कैलाश बाई ने एक आवेदन में बताया कि उनकी निजी भूमि पर बिना अनुमति सड़क निकाल दी गई है। साथ ही, ट्रैक्टर और जेसीबी से काम कर खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आगर निवासी नारायण सिंह ने बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर तहसीलदार को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। सुसनेर तहसील के ग्राम जीवापुरा निवासी रोहित गुर्जर ने मकान निर्माण में अनावेदकों द्वारा बाधा डालने की शिकायत की। इसी प्रकार, ग्राम खेरिया (सोयत) के सरपंच मांगीलाल ने प्रधानमंत्री सड़क निर्माण के दौरान ग्राम पंचायत की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवेदन सौंपते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में एसडीएम आगर मिलिंद ढोके, एसडीएम सुसनेर सर्वेश यादव, डिप्टी कलेक्टर किरण बरबडे, प्रेम नारायण परमार, कमल मंडलोई, तहसीलदार और अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/nB0NEqu
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/nB0NEqu
via IFTTT
Comments
Post a Comment