Skip to main content

भोपाल के 31 संपत्ति कुर्क...तालाबंदी की:₹95 लाख बकाया होने पर निगम की कार्रवाई; आज भी मैदान में उतरेगा अमला

भोपाल नगर निगम ने 31 संपत्तियां कुर्क की हैं। कुल 95 लाख रुपए बकाया होने पर यह कार्रवाई की गई है। बुधवार को भी निगम कार्रवाई करेगा। निगम संपत्ति कर सहित अन्य करों एवं शुल्कों की वसूली प्रभावी ढंग से कर रहा है। साथ ही करों का भुगतान न करने वालों के विरुद्ध संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी हो रही है। मंगलवार को अमले ने गोविंदपुरा एवं मध्य विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 7 जोन क्षेत्रों के 31 बड़े बकायादारों के विरुद्ध संपत्तियां कुर्क की। कुर्क संपत्तियों में एमपी नगर क्षेत्र की 2 संपत्ति शामिल हैं। इन पर 36 लाख 26 हजार 806 रुपए सहित अन्य जोन क्षेत्रों की 29 संपत्तियों के भवन स्वामियों द्वारा 58 लाख 86 हजार 115 रुपए की राशि का भुगतान नहीं की गई। इन पर हुई कार्रवाई वार्ड-45 के भवन क्र. 231 एमपी नगर जोन-2 के बकायादार एचएनएम लिजिन पर संपत्ति कर 18 लाख 3 हजार 445 रुपए बकाया है। भुगतान न करने पर उक्त भवन के मुख्य द्वार पर तालाबंदी की गई। मनोज एवं ज्योति सोमवंशी द्वारा 14 लाख 43 हजार 361 रुपए का भुगतान न करने पर उक्त भवन के मुख्य द्वार पर तालाबंदी की। यहां भी हुई कार्रवाई इस्लामी गेट, तांगा स्टैंड क्षेत्र, एलजीएफ 7 सिटी ट्रेड सेंटर, मालवीय नगर सेंट्रल मार्केट के द्वितीय तल, जहांगीराबाद, बावड़ियाकलां, आकृति सिटी स्थित गोल्ड विला, जाटखेड़ी, बागमुगालिया, निर्मल पैलेस, अमरावत खुर्द, शहनाई गार्डन पटेल नगर, सिद्धार्थ लेकसिटी, कल्पना नगर, सोनागिरी रचना विहार, दुर्गेश विहार कॉलोनी, इंद्रपुरी, औद्योगिक क्षेत्र गोविंदपुरा, अयोध्या नगर, भानपुर समेत कई इलाकों में भी कार्रवाई की गई।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/A1NEQod
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...