Skip to main content

विदिशा के भगवान शीतलनाथ के जन्म कल्याणक पर रथयात्रा:शीतलधाम में तीन दिवसीय उत्सव शुरू, 1008 कलशों से अभिषेक

विदिशा के शीतलधाम स्थित बर्रो वाले बड़े बाबा के मंदिर परिसर में तीन दिवसीय धार्मिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उत्सव के पहले दिन जैन समाज के दसवें तीर्थंकर भगवान श्री शीतलनाथ स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर गुरुवार को स्टेशन स्थित जैन बड़ा मंदिर से एक रथयात्रा निकाली गई। गंजबासौदा से लाए गए रथ पर भगवान श्री शीतलनाथ स्वामी को विराजमान किया गया। यह शोभायात्रा रेलवे स्टेशन रोड से होते हुए शीतलधाम तक पहुंची। यात्रा के दौरान बैंड-बाजे बज रहे थे और श्रद्धालु भगवान श्री शीतलनाथ स्वामी के साथ-साथ आचार्य श्री विद्यासागर महाराज व आचार्य श्री समय सागर महाराज के जयघोष कर रहे थे, जिससे पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में जैन समाज के महिला मंडलों और श्रद्धालुओं ने भजनों पर भक्ति नृत्य करते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यासागर युवक मंडल का दिव्यघोष मुनिसंघ के आगे-आगे शोभायात्रा का नेतृत्व कर रहा था। शोभायात्रा के शीतलधाम पहुंचने पर मुनि श्री के सानिध्य में भगवान श्री शीतलनाथ स्वामी का अभिषेक किया गया। इसके बाद 108 शांति मंत्रों के साथ शांतिधारा और 1008 कलशों से जलाभिषेक हुआ। इसके पश्चात एक धर्मसभा का आयोजन किया गया। धर्मसभा को संबोधित करते हुए निर्यापक मुनि श्री संभवसागर महाराज ने विदिशा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भद्दिलपुर विदिशा एक रत्नगर्भा भूमि है। तीर्थंकर की जन्मनगरी होने का गौरव केवल विदिशा को मुनि श्री ने बताया कि चौबीस तीर्थंकरों में से अधिकांश की जन्मभूमि अयोध्या रही है, लेकिन दसवें तीर्थंकर भगवान श्री शीतलनाथ स्वामी का अवतरण भद्दिलपुर नगरी विदिशा में हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश में कई सिद्धक्षेत्र और तीर्थक्षेत्र हैं, लेकिन किसी तीर्थंकर की जन्मनगरी होने का गौरव केवल भद्दिलपुर विदिशा को ही प्राप्त है। मुनि श्री संभवसागर महाराज ने बताया कि यहां भगवान श्री शीतलनाथ स्वामी के गर्भ, दीक्षा और ज्ञान, ये तीन कल्याणक हुए हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आचार्य गुरुदेव के आशीर्वाद से शीतलधाम में विशाल समवसरण का निर्माण तेजी से चल रहा है और यह कार्य शीघ्र ही पूर्ण होगा। मुनि श्री ने श्रद्धालुओं को संदेश देते हुए कहा कि जैसे भगवान श्री शीतलनाथ ने अपनी आत्मा को पवित्र किया, वैसे ही हमें भी उनके मार्ग का अनुसरण कर आत्मशुद्धि करनी चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि कल्याणक और उत्सव आत्मपरीक्षण और आत्मा को निर्मल बनाने का अवसर प्रदान करते हैं।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hB3nYMF
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...