Skip to main content

जबलपुर की कृषि मंडी में चोरी का VIDEO:फल व्यापारी की दुकान से 2 लाख रुपए ले गए चोर; ताकत लगाकर तोड़ा गल्ला

जबलपुर की कृषि उपज मंडी में देर रात चोरों ने एक फल की दुकान में धावा बोलते हुए लाखों रुपए की चोरी कर फरार हो गए। घटना उस दौरान की है, जब व्यापारी दीपावली पर दुकान की पूजा करने के बाद ताला लगाकर घर चला गया था। सुबह जब फल व्यापारी दुकान पहुंचा और ताला खोलकर अंदर गया तो देखा कि जहां पर एग्जॉस्ट फैन लगा हुआ था, वह टूटा है। केबिन में जाकर देखा तो रुपए रखने का गल्ला टूटा हुआ था, जिसमें रखे रुपए गायब थे। व्यापारी ने चोरी की सूचना विजय नगर थाने में दी, जिसके बाद पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है। हेमराज बहारे की मंडी में फल की थोक दुकान है, जहां रोजाना उनका लाखों का व्यापार होता है। व्यापारी ने सोमवार रात करीब 10 बजे कर्मचारियों के साथ पूजा की और फिर दुकान बंद करके घर चला गया। आज जब दुकान में रखे रुपए लेने के लिए आए तो वे गायब थे। उन्होंने आसपास देखा तो सारा सामान रखा हुआ था, पर कैश गायब था। दुकान मालिक हेमराज ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दो चोर चोरी करते हुए नजर आए। चोरी की तीन तस्वीरें देखिए चोरों ने ताकत लगाकर तोड़ दिया गल्ला करीब एक मिनट 36 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि सोमवार की रात 11 बजकर 6 मिनट पर दो चोर दुकान में घुसे। यहां-वहां घूमने के बाद एक चोर वहां पहुंचा, जहां व्यापारी रुपए रखता था। चोर ने जैसे ही दराज खोला तो वह बंद था। इसके बाद चोर ने ताकत लगाकर गल्ले की दराज तोड़ी, जिसमें करीब 2 लाख रुपए रखे हुए थे। एक चोर ने दूसरे चोर को रुपए दिए और फिर वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद चोर फिर से उस स्थान पर पहुंचा, जहां रुपए रखे हुए थे। चोर ने दूसरी दराज खोलने की कोशिश की, पर वह नहीं खुली, लिहाजा दोनों चोर वहां से चले गए। पुलिस चोरों की तालाश में जुटी कृषि उपज मंडी जहां पर कि सुरक्षा के खासे इंतजाम रहते है, वहां पर चोरी होना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। विजय नगर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार का कहना है कि व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्जकर उनकी तालाश की जा रही है, जल्द ही दोनों चोर गिरफ्त में होगें। विजय नगर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार ने बताया व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों चोर गिरफ्त में होंगे।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zSfLjxQ
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...