सिंधिया बोले– मासूमों की मौत पर राजनीति नहीं, न्याय जरुरी:छिंदवाड़ा कफ सिरप मामले पर दुःख जताया; जबलपुर में कहा- सरकार पीड़ित परिवारों के साथ
गुरुवार शाम अल्प प्रवास पर जबलपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की दुखद घटनाओं पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, बल्कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। सिंधिया ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री सिंधिया गुरुवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के निवास पर जाने के लिए जबलपुर से गोटेगांव के लिए रवाना हो रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि छिंदवाड़ा में मासूमों की मौत की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे पूरे प्रदेश को दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि “ऐसे मामलों पर राजनीति करने के बजाय यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।” सिंधिया ने आगे कहा कि केंद्र सरकार संचार क्षेत्र में बड़े बदलाव की दिशा में काम कर रही है। जल्द ही शासकीय उपक्रमों में फाइव जी तकनीक लागू की जाएगी। उन्होंने बताया कि गत वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर के एयरपोर्ट्स के विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट का अपग्रेडेशन भी शामिल है। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य विकास है, और मैं जबलपुर को मिली सौगातों के लिए स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं।” इस मौके पर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने भी पत्रकारों से चर्चा करते हुए छिंदवाड़ा की घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। भाजपा सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/YP03Ki7
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/YP03Ki7
via IFTTT
Comments
Post a Comment