Skip to main content

काजियों से कहा- देशहित में स्वदेशी को बढ़ावा दें:भोपाल में हुई काजी कॉन्फ्रेंस में वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा और विकास पर हुआ मंथन

मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड मुख्यालय में सोमवार को एक दिवसीय काजी कॉन्फ्रेंस (कार्यशाला) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ने की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऑनलाइन जुड़कर कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने के लिए देश में बनी वस्तुओं के उपयोग को प्राथमिकता देना हर नागरिक का कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा वैश्विक टैरिफ वार के बीच भारत को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सभी वर्गों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने वक्फ बोर्ड द्वारा समाजहित में किए जा रहे नवाचारों और वक्फ संशोधित अधिनियम-2025 के तहत चल रही योजनाओं की सराहना करते हुए इसे एक सराहनीय पहल बताया। प्रदेशभर से आए काजी ने की भागीदारी कॉन्फ्रेंस में रियासत भोपाल के काजी-ए-शहर सैयद मुश्ताक अली नदवी, मध्य प्रदेश काजी काउंसिल के अध्यक्ष काजी सैयद इशरत अली, मध्य प्रदेश काजी काउंसिल उपाध्यक्ष काजी खलीक उर्रहमान, मुफ्ती-ए-शहर भोपाल अबुल कलाम कासमी सहित प्रदेश के लगभग सभी जिलों के काजी शामिल हुए। कार्यक्रम का आरंभ कुरआन की तिलावत से हुआ। काजी सैयद मुश्ताक नदवी ने अपने संबोधन में समाज की बुराइयों पर नियंत्रण और शादी-निकाह को इबादत समझकर सादगी से करवाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि काजी अपने-अपने जिलों में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के प्रति जनजागरण करें ताकि भारत आत्मनिर्भर बने। स्वदेशी को बताया शरई मसला मुफ्ती अबुल कलाम कासमी ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग कोई राजनीतिक नहीं, बल्कि शरई मसला है। हमें अपने देश में बनी चीजों को अपनाकर देश को मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहिए। वहीं काजी खलीक उर्रहमान ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आह्वान पर सभी को स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने अपने संबोधन में वक्फ बोर्ड द्वारा चलाए जा रहे कार्यों, नवाचारों और वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वक्फ संशोधित अधिनियम 2025 की रोशनी में संपत्तियों के संरक्षण, विकास और वाकिफ की मंशा के अनुरूप कार्य सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/HmhTjQ1
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...