जबलपुर में सट्टा किंग के घर पुलिस की दबिश:दरवाजा तोड़कर गिरफ्तार किया; लाखों रुपए का हिसाब-किताब जब्त
जबलपुर की गोरखपुर पुलिस ने शुक्रवार को सट्टा किंग कैलाश चक्रवर्ती के कुम्हार मोहल्ला स्थित घर पर छापा मारते हुए लाखों रुपए के हिसाब-किताब जब्त किए हैं। पुलिस ने सट्टा किंग और उसके तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने तीन मंजिला बंगले के नीचे एक कमरा बना रखा था, जहां पर सट्टा पट्टी का काम हो रहा था। सीएसपी एमडी नगोतिया ने बताया कि सालों से सट्टा चला रहे कैलाश ने करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित कर रखी थी। उसके खिलाफ 25 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। सीएसपी ने बताया कि कैलाश चक्रवर्ती सालों से सट्टा खिला रहा है। इससे पहले भी पुलिस उसे कई बार गिरफ्तार कर चुकी है। जिसके बाद आरोपी ने सट्टा खिलाना बंद कर दिया था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर गोरखपुर सीएसपी ने पुलिस बल के साथ छापा मारा तो सट्टा किंग ने नीचे का दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजे को तोड़कर कमरे में तीन लोगों को सट्टा पट्टी लिखते गिरफ्तार किया है। सीएसपी ने कहा कि काफी देर तक आवाज लगाई, पर दरवाजा नहीं खोला, जिसके बाद दरवाजा को तोड़ा और तीन लोगों को पकड़ा गया। कैलाश इतना शातिर है, कि पड़ोस के आसपास सीसीटीवी कैमरा लगाकर रखा था, जो कि पुलिस पर नजर बनाए रखने के लिए लगे थे। पुलिस गिरफ्त में आए तीन लड़कों ने बताया कि कैलाश उन्हें तीन सौ रुपए प्रतिदिन के हिसाब से सट्टा पट्टी लिखने का काम दे रखा था। सीएसपी का कहना है कि इस क्षेत्र में और भी सट्टा खिलाने वाले सक्रिय है, जिनकी तालाश जारी है। उन्होंने बताया कि सट्टा के साथ-साथ यहां पर अवैध रूप से कुछ लोग जुआ भी खिलाते है, जिनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। कैलाश जबलपुर, गोरखपुर क्षेत्र का निगरानीशुदा बदमाश है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wfCYbzZ
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wfCYbzZ
via IFTTT
Comments
Post a Comment