दिवाली बोनस न मिलने पर अस्पताल में 7 घंटे प्रदर्शन:खंडवा में मेडिकल कॉलेज डीन ने कंपनी मैनेजर को नोटिस दिया
खंडवा में दिवाली बोनस न मिलने पर मेडिकल कॉलेज के करीब 300 कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में 7 घंटे प्रदर्शन किया। रविवार को प्रदर्शन में सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मचारी, कंप्यूटर ऑपरेटर, नान-टीचिंग और टीचिंग स्टाफ शामिल रहे। कॉलेज के डीन ने कंपनी के मैनेजर को नोटिस जारी किया है। दरअसल कर्मचारियों का कहना था कि कंपनी समय पर वेतन और बोनस नहीं दे रही है। आधा महीना बीतने के बाद भी वेतन नहीं मिला, अवकाश की राशि अप्रैल, मई से लंबित है और दिवाली बोनस भी इस बार जारी नहीं हुआ। कर्मचारियों ने बताया कि रुपए न मिलने के कारण वे त्योहार की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं, बच्चों के लिए पटाखे और घर की खरीदारी तक नहीं हो सकी है। जांचे और पर्ची काउंटर के काम प्रभावित धरने के चलते अस्पताल का कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा। वार्ड ब्वाय नहीं होने से मरीजों को परेशानी हुई, सुरक्षा गार्डों के अभाव में सुरक्षा व्यवस्था गड़बड़ा गई, वहीं कंप्यूटर ऑपरेटरों के नहीं रहने से मरीजों की पर्ची और जांचें भी समय पर नहीं हो सकीं। CMHO ने 22 तारीख तक आश्वासन दिया दोपहर करीब दो बजे सीएमएचओ डॉ. ओपी जुगतवात के मौके पर पहुंचने और 22 अक्टूबर तक वेतन व बोनस देने के लिखित आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 22 अक्टूबर तक वेतन और बोनस नहीं मिला, तो वे फिर से आंदोलन करेंगे। मेडिकल कालेज के डीन डॉ. संजय दादू ने कर्मचारियों के धरना देने पर कंपनी के मैनेजर को नोटिस जारी किया है। कंपनी के जवाब के बाद कर्मचारियों को 22 अक्टूबर तक वेतन और बोनस देने का आश्वासन दिया गया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/QymlVT8
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/QymlVT8
via IFTTT
Comments
Post a Comment