शहर के 33 ब्लैक स्पॉट्स पर काम करने के निर्देश:दुर्घटनाएं रोकने के लिए बुलाई बैठक में कलेक्टर ने तीन विभागों को दिया समय
शहर में दुर्घटनाएं रोकने के लिए कलेक्टर शिवम वर्मा ने गुरुवार देर शाम को सड़क सुरक्षा के मद्देनजर बैठक आयोजित की। बैठक में मुख्य रूप से नेशनल हाईवे, पीडब्ल्यूडी और एमपीआरडीसी विभाग को तीन दिनों में शहर के चिन्हित 33 ब्लैक स्पॉट पर काम करने की हिदायत दी है। शहर में ऐसे 33 स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां ब्लैक स्पॉट होने से दुर्घटनाएं हुई हैं। प्राथमिक रूप से इन स्थानों पर युद्ध स्तर पर तीन दिनों में साइनेज लगाने के साथ ही लाइट और रम्बल स्ट्रिप अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने कहा इस काम में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए। तीन दिनों बाद इन सभी स्थानों का वे स्वयं निरीक्षण भी करेंगे। कोई भी दुर्घटना न हो, ऐसे उपाय विभागों द्वारा अनिवार्यता से किए जाएं। बैठक में एडीएम रोशन राय सहित नेशनल हाईवे, नगर निगम, एमपीआरडीसी, यातायात पुलिस और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद रहें।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/XTI5CA2
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/XTI5CA2
via IFTTT
Comments
Post a Comment