पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी खरगोन में शनिवार, 11 अक्टूबर को मेंटेनेंस करेगी। 11 केवी हॉस्पिटल फीडर की लाइनों का रखरखाव सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान जिला अस्पताल सहित 10 निजी अस्पताल और 20 से अधिक कॉलोनियां व आवासीय क्षेत्र प्रभावित होंगे। बिजली कटौती से जिला अस्पताल के साथ-साथ रामश्री हॉस्पिटल, साईं समर्थ हॉस्पिटल, वीरमणि हॉस्पिटल, लक्ष्य हॉस्पिटल, सुंदर मां हॉस्पिटल, विजयलक्ष्मी हॉस्पिटल, शारदा हॉस्पिटल और सोना मां हॉस्पिटल में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित होने वाले आवासीय क्षेत्रों में नूतननगर, एसबीआई बैंक क्षेत्र, विष्णुपुरी, गांवशिंदे कॉलोनी, यातायात थाना क्षेत्र, श्रीजी कॉलोनी, आरटीओ ऑफिस, गायत्री मंदिर एरिया, ओल्ड एलआईसी, विवेकानंद कॉलोनी, चमेली की बाडी, चौहान की बाडी कॉलोनी, डीआरपी लाइन, भोखले कॉलोनी, सरस्वतीनगर, राधाकृष्ण सिटी, कृष्णकुंज, वल्लभ कुंज, शिवप्रिय कॉलोनी, शिवरामनगर, पटेल नगर, सुरतीनगर, न्यू मां गंगानगर, यमुनानगर और राजवाड़ा कॉलोनी शामिल हैं। बिजली कंपनी के शहर यंत्री देवानंद मालवीया ने बताया कि मेंटेनेंस के समय में आवश्यकतानुसार कमी या बढ़ोतरी हो सकती है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/WxN4JIH
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/WxN4JIH
via IFTTT
Comments
Post a Comment