Skip to main content

जबलपुर में राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन:सात नगरों की 150 महिलाओं ने कदमताल के साथ जगाई राष्ट्रभक्ति की भावना

जबलपुर में रविवार को राष्ट्र सेविका समिति की महाकौशल प्रांत इकाई ने पथ संचलन निकाला। विजयनगर विभाग में आयोजित इस संचलन में सात नगरों की लगभग 150 महिलाओं ने हिस्सा लिया। यह आयोजन समिति के स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से किया गया था। राष्ट्र सेविका समिति के लिए विजयादशमी का दिन विशेष महत्व रखता है। वर्ष 1936 में इसी दिन वंदनीय लक्ष्मीबाई केलकर (मौसीजी) ने वर्धा में इसकी स्थापना की थी। 'स्त्री राष्ट्र की आधारशीला है' के ध्येय वाक्य के साथ यह संगठन आज विश्व का सबसे बड़ा महिला संगठन है, जो नारी को सशक्त बनाने के साथ-साथ राष्ट्र के सांस्कृतिक और पारिवारिक मूल्यों की रक्षा का कार्य भी करता है। विजयनगर विभाग में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व महाकौशल प्रांत की कार्यवाहिका सुमेधा पोल ने किया। पथ संचलन का आरंभ विजयनगर से हुआ, जो अहिंसा चौक और एकता चौक जैसे प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस अपने आरंभिक स्थल पर समाप्त हुआ। पूरी यात्रा के दौरान महिलाओं का अनुशासन और राष्ट्रप्रेम स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, सेविकाओं ने घोष वादन के साथ कदमताल किया। संचलन के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर सेविकाओं का स्वागत किया। इस अवसर पर महिलाओं ने अपनी सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्रभक्ति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। संस्कार और समरसता पर जोर दिया कार्यक्रम के समापन पर आयोजित बौद्धिक में सुमेधा पोल ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति स्त्रीवाद नहीं, बल्कि परिवार निर्माण, मातृत्व कर्तव्य और सशक्त नेतृत्व को पल्लवित करने वाला संगठन है। उन्होंने संस्कारों की रक्षा और सामाजिक समरसता के लिए कार्य करने पर जोर दिया। सुमेधा पोल ने बताया कि सेविकाएं अपनी नित्य और साप्ताहिक शाखाओं के माध्यम से शारीरिक शिक्षा, बौद्धिक विकास और मनोबल बढ़ाने का कार्य लगातार करती रहेंगी, ताकि राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सुनिश्चित हो सके।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/GhbX0PU
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...