नागरिकों ने रक्त से हस्ताक्षर कर पीएम को भेजा पत्र:विदिशा में पहलगाम हमले के विरोध में प्रदर्शन; आतंकवाद पर कार्रवाई की मांग
विदिशा के माधवगंज चौराहे पर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में एक अनूठा प्रदर्शन हुआ। हिंदू प्रहरी संगठन ने रक्त हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित पत्र पर अपने खून से हस्ताक्षर किए। इस अभियान में शहर के युवा और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हिंदू प्रहरी संगठन के अध्यक्ष सौरव राजपूत ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों की पहचान कर हमला किया। उन्होंने बताया कि इस घटना से पूरे देश में आक्रोश है। पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर करने की मांग ज्ञापन में आतंकवादी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कठोर कदम उठाने की मांग की गई है। साथ ही भारत में रह रहे अवैध बांग्लादेशी और पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर करने की मांग भी शामिल है। संगठन के सदस्यों ने बताया कि यह ज्ञापन जल्द ही प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा जाएगा। विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने भी इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/RHrJxWd
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/RHrJxWd
via IFTTT
Comments
Post a Comment