Skip to main content

रेलवे ने पार्किंग से मैजिक हटाई, यूनियन का विरोध शुरू:स्टेशन जाने वाली सवारियों को बीच रास्ते में उतारा, परेशान होते रहे यात्री

रतलाम रेलवे स्टेशन पर पार्किंग स्टैंड से मैजिक को हटा कर स्थान बदलने को लेकर शनिवार को विरोध शुरू हो गया। शनिवार रात मैजिक और ऑटो चालकों ने रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को बीच रास्ते में ऑटो से उतारना शुरू कर दिया। स्टेशन पर मैजिक और ऑटो भी नहीं खड़े किए। स्टेशन जाने वाले और वहां से आने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई यात्रियों की ऑटो चालकों से बहस भी हो गई। शनिवार रात अचानक मैजिक और ऑटो चालकों ने सिटी से स्टेशन जाने वाले सवारियों को बीच रास्ते में दिलबाहर चौराहे पर ही उतारना शुरू कर दिया। सवारी भी नहीं समझ पाए कि आखिर बीच रास्ते में क्यों उतारा जा रहा है। कई सवारी फैमिली के साथ थे। उन्हें पैदल ही अपने सामान के साथ स्टेशन जाना पड़ा। रात के समय अधिकतर ट्रेनों का समय था। ऐसे में स्टेशन पर मैजिक और ऑटो नहीं होने से यात्रियों को परेशानी हुई। ट्रेन से आए यात्री मैजिक और ऑटो तलाश करते रहे। दिलबहार चौराहा तक पैदल आना पड़ा। इसके बाद ऑटो और मैजिक मिला। इस दौरान कुछ यात्रियों की बहस भी ऑटो चालकों से हुई। बुजुर्ग यात्रियों को भी परेशानी हुई। सवारियां उतार कर दिलबहार चौराहे पर ऑटो खड़े कर दिए। बता दे कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए मैजिक स्टैंड निर्धारित हैं। रेलवे ने पॉर्किंग बना रखी है और ठेकेदार भी नियुक्त कर रखा है जो प्रति मैजिक और ऑटो से हर चक्कर के 10 रुपए लेता है। प्लेटफॉर्म 4 पर से आने वाले यात्री को सामने ही मैजिक खड़ी मिल जाती थी। हालांकि, पिछले दिनों आरपीएफ के जवानों ने मैजिक चालकों को हटा कर पीछे अन्य स्थान पर खड़ा कर दिया। इसका मैजिक चालक विरोध कर रहे है। गुरुवार को मैजिक और ऑटो यूनियन ने रतलाम रेल मंडल डीआरएम रजनीश कुमार से मिल ज्ञापन सौंपा। उन्हें 48 घंटे का समय दिया, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इस कारण मैजिक यूनियन के साथ ऑटो चालकों ने विरोध शुरू कर दिया। रेलवे का कोई जिम्मेदार नहीं आया स्टेशन पर जाने वाले यात्रियों को बीच रास्ते में उतारने की सूचना पर रेलवे की तरफ से कोई नहीं आया। स्टेशन रोड पुलिस और ट्रेफिक पुलिस थाना के जवान आए, लेकिन ट्रेफिक को हटाने में लगे रहे। इनके सामने ही सवारियों को ऑटो से उतारा जा रहा था, लेकिन किसी ने नहीं रोका। एस दौरान बैंगलोर जा रहे रोहित ने बताया कि स्टेशन जाने के दौरान उन्हें ऑटो में से बीच रास्ते में उतार दिया गया। कहां थोड़ी देर रुको। हम 6 से 7 लोग है। वहीं, आगरा जा रहे राहुल सारस्वत अपने बच्ची और वाइफ के साथ थे। इन्हें भी स्टेशन के पहले ही उतार दिया। राहुल ने बताया कि क्यों उतारा पता नहीं। स्टेशन पर ऑटो नहीं जाने की बात कही। हमें पार्किंग से दूर कर दिया- यूनियन अध्यक्ष मैजिक और टेम्पो यूनियन अध्यक्ष राजकुमार कुमार जैन लाला ने कहा कि मैजिक और ऑटो संयुक्त रूप से खड़े कर दिए है। रेलवे ने हमें पार्किंग से दूर कर दिया है। डीआरएम को समस्या बताई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हमें वहीं स्टैंड चाहिए। सवारी उतारना हमारा अधिकार है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/S0Ljns6
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...