घर से निकले बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा:खुरई के बरोदिया नोनागिर गांव में हादसा; मौके पर मौत, आज होगा पीएम
खुरई देहात थाना क्षेत्र में आने वाले बरोदिया नोनागिर गांव में गुरुवार की रात को अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। शव को मॉर्चुरी में रखवा दिया गया है। जिसका शुक्रवार सुबह पीएम किया जाएगा। मृतक के बेटे मोहर सिंह पटेल ने बताया कि उनके पिता रामदयाल पटेल (78) निवासी बरोदिया नोनागिर अपने घर से मुख्य सड़क पर स्थित बस स्टैंड तक गए हुए थे। इसी दौरान खुरई की ओर से राहतगढ़ जा रहे किसी अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से पिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के खुरई सिविल अस्पताल भेजा। जहां शव को मॉर्चुरी में रखवा दिया गया है। जिसका शुक्रवार को पीएम किया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच की जाएगी खुरई देहात थाना प्रभारी धनेंद्र यादव ने बताया कि एक्सीडेंट की जानकारी मिलने के बाद तुरंत टीम मौके पर पहुंची थी। शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जाएगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eCTpha6
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eCTpha6
via IFTTT
Comments
Post a Comment