केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया ग्वालियर आए:बोले-संस्थान ने देश के लिए बहुत और बड़े खिलाड़ियों का निर्माण किया है
ग्वालियर में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। मंत्री मनसुख मांडवीया लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। राजमाता विजयराजे सिंधिया एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है। केन्द्रीय मंत्री मांडवीया ने मीडिया से चर्चा करते कहा है कि सबसे पहले तो ग्वालियर आने पर मुझे खुशी हो रही है। राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की कर्मभूमि है। यहां से देश को एक सकारात्मक संदेश गया है। यहां से स्पोर्ट्स के लिए स्पोर्ट्स शिक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण संस्थान भी है। जिस संस्थान के द्वारा देश के नए खिलाड़ियों के निर्माण के लिए शिक्षा दीक्षा दी जा रही है, उसमें दीक्षांत समारोह में मुझे उपस्थित रहना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मोदी जी के नेतृत्व में देश बदल रहा है, देश आगे बढ़ रहा है नया भारत का निर्माण हो रहा है। देश 2036 मे ओलंपिक की तैयारी कर रहा है, ऐसी स्थिति में 10 साल में भारत के आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने लक्ष्य रखा है कि देश स्पोर्ट्स सेक्टर में एक से दस क्रम में आए। जब देश आजादी का शताब्दी वर्ष मनाता होगा यानी की देश की आजादी का 100 वर्ष पूर्ण करेंगे तब देश स्पोर्ट्स सेक्टर में 1 से 5 क्रम में आएंगे। उस उपलक्ष में यही धरती से नए खिलाड़ियों का निर्माण बनने वाला है, कोच की ट्रेनिंग और कोच का एजुकेशन यहां हो रहा है। आने वाले दिनों में यहीं संस्थान से कई नए खिलाड़ियों का निर्माण हाेगा। खिलाड़ियों को बनाने वाले हमारे कोच भी यही संस्थान से निकलेंगे इसी के साथ देश आगे बढ़ता रहेगा।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ypdFmP8
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ypdFmP8
via IFTTT
Comments
Post a Comment