दिवाली त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मिठाई और नमकीन बनाने वाली दुकानों पर छापेमारी की गई और कई नमूने एकत्रित किए गए। यहां से लिए गए नमूने- एकत्रित किए गए सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारी सचिन लौगरिया, निर्मला सोमकुंवर और आरजी माऊटा मौजूद रहे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vMF0lHc
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vMF0lHc
via IFTTT
Comments
Post a Comment