Skip to main content

​​​​​​​पुलिस ने राजगढ़ और खिलचीपुर के दो लुटेरों को पकड़ा:पुलिस पीछे पड़ी तो गिरने से टूटा हाथ-पैर, महिला और बुजुर्ग से की थी लूटपाट

पुलिस ने शुक्रवार को दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन और खिलचीपुर में बुजुर्ग किसान के कान में पहनी सोने की बाली (मर्की) लूटने की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपीयों की पहचान मुकेश तंवर (25) निवासी देहरा और पप्पू तंवर निवासी कुंवरपुरा (29) के रूप में हुई है। पुलिस पीछा करके दोनों आरोपियों को पकड़ा है। इस दौरान पैर फिसलने से दोनों लुटेरों के हाथ-पैर में चोट आई है। पहले राजगढ़ में महिला से सोने की चेन लूटी SDOP आनन्द राय ने बताया कि शुक्रवार को राजगढ और खिलचीपुर शहर में अलग-अलग जगह लूट की दो घटनाएं हुई थी। जिसमें पहली घटना शुक्रवार की सुबह राजगढ़ के तिलक नगर में हुई थी। जहां रहने वाली फरयादी महिला जोयल पति रणवीर सिंह तोमर ने पुलिस को बताया था कि घर पर दूध देने के बहाने आए दो अज्ञात बदमाशों उनके गले मे पहनी सोने की चेन लूट कर भाग निकले। खिलचीपुर में बुजुर्ग से कान की बाली लूटी राजगढ़ में लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद यह दोनों आरोपी खिलचीपुर पहुंच गए। यहां उन्होंने सुबह करीब 12 बजे बड़े पुल के पास डालूपुरा जा रहे एक बुजुर्ग किसान बालूसिंह सौंधिया (65) को अकेला देख पकड़ लिया और बुजुर्ग से मारपीट कर उसकी कान में पहनी सोने की बाली (मर्की) खिंचकर लूट ले गए। जिससे कान का निचला हिस्सा कट गया। दोनों जगह दिन दहाड़े हुई लूट की घटना के बाद राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा ने आरोपियो को पकड़ने के लिए के मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खिलचीपुर SDOP आनंद राय सहित राजगढ़, खिलचीपुर और भोजपुर थाने की पुलिस टीम को आरोपी के पीछे लगा दिया। दोनों आरोपी बाइक से बरोल होते हुए जंगल ले रास्ते राजगढ़ पहुच गए। यहां उन्होंने अपनी बाइक को ठीक कराने के लिए एक मेकेनिक के यहां डाल दी और वहां बेफिक्र होकर शहर में घूमने लगे। उसी दौरान पुलिस उन्हें ढूंढते हुए पकड़ने पहुंच गई। पुलिस को आता देख दोनों आरोपी भागने लगे। इस दौरान तेज भागने के चक्कर मे दोनों फिसल कर गिर गए। जिससे एक आरोपी के हाथ और दूसरे के पैर में चोट आई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट का सामान भी बरामद कर लिया है। SDOP आनन्द राय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मुकेश तंवर पर अकेले राजगढ़ थाने में पहले से चोरी, मारपीट, लूट, और हत्या के प्रयास के करीब 8 मामले दर्ज है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0EUzZik
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...