सूर्यकुमार ने फैन के साथ खिंचवाई फोटो, दिया ऑटोग्राफ:टीम इंडिया की जीत के लिए 2 अक्टूबर से रखा था उपवास
ग्वालियर में रविवार को T-20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने बांग्लादेशी टीम को हराकर करारी शिकस्त दी थी। जीत के बाद भारतीय टीम सोमवार को दिल्ली के लिए ग्वालियर एयरपोर्ट से रवाना हो गई। इस दौरान बड़ी संख्या में टीम के फैंस अपने चाहते खिलाड़ियों की एक झलक देखने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। उसी दौरान भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक फैन अंतस अभिराम भी पहुंचा था। जिसने पिछले तीन दिनों से सूर्यकुमार यादव के साथ सेल्फी और उनका ऑटोग्राफ लेने के लिए उपवास रखा था, जब इसका पता सूर्यकुमार यादव को लगा तो उन्होंने अपने फैन अंतस के साथ फोटो खिंचवाई और फोटोग्राफ भी दिया। सेल्फी खींचकर युवक ने तोड़ा उपवास ग्वालियर की रहने वाले अंतस नाम के युवक ने 2 अक्टूबर से उपवास रखा था, टीम के ग्वालियर पहुंचने के बाद से ही युवक अंतस ने इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव से एक बार मिलने और ऑटोग्राफ लेने के लिए भगवान से मन्नत मांग कर उपवास रखा था। जैसे ही सूर्यकुमार यादव ने युवक के साथ सेल्फी खींच कर ऑटोग्राफ दिया वैसे ही युवक ने अपना उपवास मन्नत पूरी होने के बाद खत्म कर दिया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/upcI4Od
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/upcI4Od
via IFTTT
Comments
Post a Comment