Skip to main content

सरकारी काम, समयसीमा मनमर्जी की:अन्नपूर्णा से सुदामा नगर को 2 साल में भी लिंक नहीं मिल पाई रिंग रोड से, जबकि 11 माह में बनाने का रखा था लक्ष्य

मास्टर प्लान में अन्नपूर्णा रोड व पश्चिम रिंग रोड पर सुगम आवाजाही के लिए तीन लिंक रोड प्रस्तावित की हैं। इसमें सिर्फ चाणक्यपुरी से गोपुर चौराहा ही बन सकी। अन्नपूर्णा से सुदामा नगर फूटी कोठी चौराहा तक लिंक रोड बनाने का निर्णय महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने करीब दो साल पहले नई परिषद बनने के बाद लिया था। योजना शाखा ने इसकी योजना तैयार की और काम भी शुरू कर दिया। एजेंसी तय होने के बाद 11 महीने में इसका निर्माण होना था, लेकिन प्रकिया शुरू होने के 9 महीने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। रहवासियों का कहना है कि कुछ दिन काम शुरू हुआ, लेकिन बीते चार-पांच महीनों से बंद है। वहीं निगम अफसरों का दावा है कि जो बाधाएं थी उनकी स्वीकृतियां मिल गई हैं, जल्द काम में तेजी आएगी। 150 फीट चौड़ी और पौने दो किमी लंबी इस रोड का निर्माण नगर निगम ने प्राथमिकता से करने का दावा किया था। वर्षों से कब्जा कर डटे 300 झुग्गियों के साथ कुछ रसूखदारों के अतिक्रमण भी हटा दिए थे। लेकिन लिंक रोड नहीं बनने से दोनों ओर रह रही करीब 20 से ज्यादा कॉलोनी की डेढ़ से दो लाख आबादी परेशान हो रही है। इसकी बड़ी वजह इस रोड की सर्विस रोड खराब होना भी है। दूसरा अधूरा निर्माण होने के कारण पूरी रोड गंदे पानी और गंदगी से भर गई है। इससे मच्छर व अन्य जंतु पनप रहे हैं। दूसरा यह अवैध वाहनों की पार्किंग भी बन गई है। अन्नपूर्णा से सुदामा नगर फूटी कोठी चौराहा तक लिंक रोड बनाई जाना है। इस तस्वीर का पहला छोर फूटी कोठी की ओर से सुदामा नगर डी सेक्टर और विश्वकर्मा नगर के बीच है। फोटो में दिख रहा आखिरी छोर सुदामा नगर ए सेक्टर अन्नपूर्णा मंदिर की तरफ का है। यहां फिलहाल सड़क नजर ही नहीं आ रही है। इसलिए उपयोगी होगी अन्नपूर्णा रोड से रिंग रोड सुदामा नगर से विश्वकर्मा नगर के बीच को जोड़ने वाली सड़क बहुत ही महत्वपूर्ण लिंक है। इसके बनने से सुदामा नगर, फूटी कोठी, स्कीम 71, द्वारकापुरी व आसपास की कॉलोनियों को अन्नपूर्णा जाने में सुगमता होती। वर्तमान में अन्नपूर्णा जाने के लिए इसकी सर्विस रोड, सुदामा नगर की संकरी रोड, नरेंद्र तिवारी मार्ग या गोपुर-चाणक्यपुरी होकर जाना होता है। इसके बनने से इस ओर जाने वाले वाहन चालक इस सड़क का ही उपयोग करेंगे। समाधान - जगदीश डगांवकर पूर्व सिटी इंजीनियर कॉलोनी क्षेत्र की सड़क है, इसलिए स्टॉर्म वॉटर, ड्रेनेज, पानी, गैस व बिजली की लाइनों की प्लानिंग करके संबंधित एजेंसियों से समन्वय करना चाहिए, इससे काम में तेजी आएगी। - फूटी कोठी चौराहे से यह रोड कुछ ही दूरी पर है। ब्रिज शुरू होने से सर्विस रोड में इसका भी ट्रैफिक रिंग रोड पर ले जाना होगा, इसलिए इसका ट्रैफिक सर्वे जरूर कराना चाहिए, ताकि वाहन चालकों को परेशानी नहीं आए। ^निर्माण के लिए एजेंसी तय कर दी है। काम भी शुरू हो गया है। बारिश व कुछ तकनीकी स्वीकृति की वजह से रुका था। अब समस्या हल हो गई है। जल्दी ही तेजी से काम होगा। ब्रिज के कारण आने वाली परेशानी का हल निकालेंगे - अभय राजनगांवकर अपर आयुक्त नगर निगम

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2QPVv9B
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...