Skip to main content

ट्रेन में फर्जी लेडी TTE पकड़ी, हंगामा:जनरल कोच में टीटीई बिना टिकट यात्रियों को हड़का रही थी, बोली-एमपी की टीटीई हूं

ग्वालियर से झांसी के बीच पातालकोट एक्सप्रेस में एक फर्जी लेडी टीटीई की चेकिंग से हंगामा खड़ा हो गया। एक 21 से 22 साल की लड़की टीटीई के वेशभुषा में जनरल कोच में घुस गई। यहां वह बिना टिकट यात्रियों को चेक कर उनसे जुर्माना वसूल रही थी। टीटीई के वेशभुषा के ऊपर पिंक कलर का जैकेट पहने होने पर वहां कुछ यात्रियों को संदेह हुआ। यहां यात्रियों ने लेडी टीटीई से उसका आईडी मांगा तो वह यहां वहां की बातें बनाने लगी। जब उससे पूछा कि वह कौनसे जोन में पदस्थ हैं जो उसका कहना था कि वह एमपी की टीटीई है। इसके बाद यात्रियों ने उसके मजे लेने शुरू कर दिए और रेलवे को लेकर सवाल पूछे जिनके जवाब नहीं दे सकी है। सूचना मितले ही आरपीएफ ने झांसी स्टेशन पर फर्जी लेडी टीटीई को उतारकर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार कंट्रोल से सूचना मिली थी कि ग्वालियर से झांसी की ओर जा रही पातालकोट एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक लेडी टीटीई यात्रियों के टिकट चेक कर रही थी। फर्जी लेडी टीटीई की हरकतों से लोगों को उस पर संदेह हुआ। एक तो वह इतनी गर्मी में टीटीई के वेशभुषा के ऊपर पिंक लेडीज जैकेट पहने हुए थी। यात्रियों को बिन टिकट पकड़ने पर उनसे जुर्माना मांग रही थी, लेकिन रसीद नहीं बना रही थी। इस पर यात्रियों ने उससे आईडी मांगी, लेकिन वह आईडी नहीं दिखा रही थी। इसके बाद जब ट्रेन जब डबरा पहुंची तो यात्रियों ने मामले की जानकारी आरपीएफ को दी। जिसके बाद आरपीएफ की महिला आरक्षक लेडी टीटीई को अपने साथ लेकर झांसी पहुंची। डबरा स्टेशन से भेजे गई सूचना पर फर्जी महिला टीटीई को प्लेटफार्म पर सीटीआई राजेन्द्र कुमार और महिला आरपीएफ कर्मी उमा सिंह ने उतारकर आरपीएफ स्टेशन पोस्ट ले गई। फर्जी लेडी टीटीई बोली-एमपी जोन में पदस्थ हूं जब ट्रेन के जनरल कोच में फर्जी लेडी टीटीई से लोगों ने रेलवे को लेकर सवाल किए तो वह बहुत की रोचक जवाब दे रही थी। जब पूछा कि आप कौनसे जोन में पदस्थ हो जो कहती है कि मैं एमपी में पदस्थ हूं। स्टेट देखती हूं पूरा, जबकि रेलवे सेन्ट्रल का जॉब है। जब आईडी मांगी तो कहती है कि हम किसी को आईडी नहीं दिखाते। जब पोल खुली तो बिना टिकट यात्रियों को कहा टिकट नहीं है कोई बात नहीं। कुछ को स्टेशन पर उतारने की धमकी भी दी। आरपीएफ ने किया मामला दर्ज इस मामले में फर्जी लेडी टीटीई से काफी देर तक पूछताछ के बाद आरपीएफ ने रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। इस मामले में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रेन में युवती यात्रियों के टिकट चैक कर रही थी। रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/A5nx6Wv
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...