Skip to main content

मंत्री पटेल की PRO पूजा थापक सुसाइड केस, पति गिरफ्तार:दिल्ली में दोस्त के घर छिपा था निखिल, आरोपी सास की तलाश जारी

जनसंपर्क विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर और पंचायत एवं ग्रामीण विकास की पीआरओ पूजा थापक ने 9 जुलाई को घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। गोविंदपुरा पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद 16 जुलाई को दहेज मृत्यु, खुदकुशी के लिए मजबूर करने और प्रताड़ित करने की धाराओं में केस दर्ज किया था। तब से आरोपी निखिल दुबे और उसकी मां आशा दुबे फरार चल रहे थे। पुलिस ने शनिवार को निखिल को दिल्ली से गिरफ्तार किया। वह अपने एक दोस्त के घर छिपा था। एसीपी दीपक नायक ने बताया कि तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की लोकेशन को ट्रेस किया। रविवार को टीम उसे भोपाल ले आई। रविवार की शाम को आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है। निखिल की मां की तलाश जारी पुलिस की पूछताछ में निखिल ने बताया कि पत्नी की मौत की पुष्टि के बाद ही वह भोपाल छोड़ चुका था। उसे आभास हो चुका था कि पूजा के मायके वाले उसके खिलाफ केस दर्ज कराएंगे। फरारी के दौरान वह दिल्ली की अलग-अलग होटलों में रहा। बीते दो दिनों से वह नई दिल्ली में रहने वाले अपने दोस्त के घर छिपा था। उसने दोस्त को केस के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। एसीपी का कहना है कि निखिल की मां आशा की तलाश की जा रही है। जहां निखिल मिला उस फ्लैट की तलाशी टीम ने ली थी। वहां आशा नहीं थीं, उनकी तलाश में दो टीमें जुटी हैं। बेटे की गिरफ्तारी के बाद मां की संपत्ति का ब्योरा तैयार कर रही पुलिस गोविंदपुरा पुलिस ने 28 जुलाई को कोर्ट में फरारी पंचनामा पेश किया था। आरोपी मां-बेटे की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट की ओर से वारंट जारी कर 30 दिन का समय दिया गया था। इस तीस दिन में दोंनों की गिरफ्तारी नहीं होने पर संपत्ति कुर्की के आदेश कोर्ट की ओर से जारी किए जाते। उनके घर और करीबी रिश्तेदारों के घर के बाहर नोटिस चस्पा किए जाने के आदेश जारी होते। हालांकि निखिल की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उसकी मां आशा के नाम की संपत्तियों का ब्योरा तैयार कर रही है। 28 अगस्त तक आशा की गिरफ्तारी नहीं होने की हालत में कोर्ट उनके नाम की संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश दे सकती है। दो साल पहले हुई थी निखिल-पूजा की शादी ग्वालियर निवासी पूजा थापक की शादी साल 2022 में भोपाल के साकेत नगर में रहने वाले निखिल दुबे से हुई थी। निखिल अरेरा हिल्स स्थित सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में सहायक संचालक है। दोनों का एक साल का बेटा है। कॉल कर कहा था- बेटी को बचा लो 9 जुलाई को फांसी लगाने से पहले पूजा ने अपनी मां को कॉल कर कहा था, 'मां, फिर से लड़ाई-झगड़े होने लगे हैं। अब मुझसे बर्दाश्त नहीं होता। मैं मर रही हूं।' फोन कट होते ही पूजा की मां घबरा गईं। उन्होंने दामाद निखिल दुबे को घटना की जानकारी दी। निखिल बेडरूम में पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। प्लाट की मांग करता था आरोपी पति पूजा के मायके वालों ने पुलिस को दिए बयानों में बताया है कि शादी के समय 40-45 लाख रुपए खर्च किए थे। बेटी के पति और सास की मांग पर इंदौर में एक फ्लैट भी दिलाया था। उन्होंने नकद साढ़े सात लाख रुपए भी ले लिए थे। इसके बाद भी भोपाल में एक बड़ा और महंगा प्लाट दिलाने की मांग कर रहे थे। विवाद बढ़ने पर एक बार पति-पत्नी की काउंसिलिंग भी कराई जा चुकी थी।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4baHy63
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...