जोनल अधिकारी को मंत्री-मेयर के नाम से धमकाया:वेस्ट बिल्डिंग मटेरियल पाए जाने चालान बनाया तो बौखलाए, वीडियो सामने आने के बाद दो के खिलाफ FIR
इंदौर नगर निगम के जोनल अधिकारी के केबिन में घुसकर साथ बदसलूकी करने और धमकाने के मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दरअसल निगम की टीम ने वेस्ट बिल्डिंग मटेरियल मामले में चालानी कार्रवाई की थी, उस पर से विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों ने जोनल अधिकारियों को मंत्री और मेयर के नाम से धमकाया। इसके बाद जोन अध्यक्ष ने जोनल अधिकारी को थाने ले जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले का वीडियो भी सामने आया है। घटना गुरुवार दोपहर को प्रगति नगर, राजेंद्र नगर में हुई थी। जोन-21 के जोनल अधिकारी राहुल रघुवंशी वार्ड 80 के 297 राज लक्ष्मी पैराडाइज पहुंचे थे। वहां उन्होंने वेस्ट बिल्डिंग मटेरियल देखा तो टीम को मौके पर मलबा हटाने और चालान बनाने के लिए भेजा। टीम वहां पहुंची और चालान बनाया। कुछ देर बाद इस बिल्डिंग से जुडे गोविंद गुप्ता और आनंद गुप्ता जोनल ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने जोनल अधिकारी राहुल रघुवंशी से बदसलूकी की और धमकियां दी। उन्होंने कहा कि परिवार का मामला है। अभी मेयर को फोन लगाता हूं। साथ ही धमकी दी कि मंत्री के परिवार का मामला है, चालान कैसे बना दिया। इस दौरान निगम कर्मियों ने घटना का वीडियो बना लिया। इस बीच जोन अध्यक्ष प्रशांत बडवे को सूचना मिली तो वे भी मौके पर पहुंचे तो संंबंधित पक्ष द्वारा दबाव-प्रभाव बनाने की कोशिश की। चूंकि मामला गंभीर था इसलिए बडवे जोनल अधिकारी के साथ राजेंद्र नगर थाने पहुंचे। इधर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा तक भी वीडियो पहुंचा तो उन्होंने भी सख्त कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद जोनल अधिकारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने गोविंद गुप्ता और आनंद गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/MUw5Xil
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/MUw5Xil
via IFTTT
Comments
Post a Comment