Skip to main content

पुलिस के हाथ लगा वाहन चोर:बिना व्हील लॉक के खड़े वाहन करता था टारगेट, दो वाहन बरामद

शहर की मुरार थाना पुलिस के हाथ एक शातिर वाहन चोर लगा है। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो एक एक्टिवा सहित चोरी के दो वाहन बरामद हुए हैं। पकड़ा गया वाहन चोर बेहद शातिर है। इसका टारगेट बिना व्हील लॉक के खड़े दोपहिया वाहन होते थे। यह पलक झपकते ही हैंडल लॉक तोड़कर वाहन चोरी कर ले जाता था। पुलिस को आशंका है कि इसके बाद से और भी वाहन चोरियों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। ग्वालियर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह के निर्देश पर ग्वालियर में वाहन चोरों और नकबजनी के अपराधियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी बीच सोमवार को मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय द्वारा अपनी टीम को लगाया गया था। इसी बीच सोमवार को सूचना मिली कि जडेरुआ बांध के पास एक व्यक्ति चोरी की एक्टिवा बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान जड़ेरुआ बांध के पास कार्रवाई के लिए भेजा गया। पुलिस टीम को जड़ेरूआ बांध के पास मुखबिर के बताये हुलिये का संदिग्ध व्यक्ति नीले रंग की एक एक्टिवा गाड़ी लिये खड़ा दिखा। पुलिस टीम को देखते ही एक्टिवा सवार ने गाड़ी को छोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये आरोपी की पहचान साकिर खान पुत्र अफसर खान निवासी केशव विहार कालोनी मुरार के रूप में हुई है। चोरी की निकली एक्टिवा, दो वाहन बरामद पकड़े गये साकिर से उसके पास मिली एक्टिवा के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया, जब पुलिस टीम द्वारा उससे गहनता से पूछताछ की तो उसने यह एक्टिवा 22अगस्त को सुबह जगन्नाथ गार्डन के बाहर मुरार से चोरी करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा मौके पर मिली चोरी की नीले रंग की एक्टिवा क्रमांक MP07 ZQ-2701 को जब्त कर वाहन चोर पर मामला दर्ज किया। पकड़े गये वाहन चोर से थाना क्षेत्र में हुई अन्य वाहन चोरियों के संबंध में पूछताछ की गई तो उसके द्वारा 12 व 13 अगस्त की दरमियानी रात को लक्ष्मी विहार कॉलोनी से एक हीरो स्पलेण्डर चोरी करना बताया। जिसे उसने चार भाई ढाबा के आगे बंद पड़े रक्षा ढाबा के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखना था पुलिस ने उस वाहन को भी जब्त किया है। पुलिस का कहना इस मामले में टीआई मुरार एमएम मालवीय का कहना है कि एक वाहन चोर पकड़ा गया है। उससे बीते 15 दिन में चोरी गए दो वाहन बरामद कर लिए गए हैं।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Eywd30F
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...