घूमने निकले वृद्ध को कंटेनर ने रौंदा, मौत:सागर में ओवरब्रिज से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने मारी टक्कर, सिर से निकला पहिया
सागर में मोतीनगर थाना क्षेत्र में खुरई मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार कंटेनर ने 70 वर्षीय वृद्ध को रौंद दिया। दुर्घटना में वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। पुलिस के अनुसार सिंधी कैंप निवासी 70 वर्षीय प्रीतम दास पिता मोहनदास नागवानी टहलने के लिए सागर-खुरई मार्ग पर निकले थे। वे घूमने के बाद वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान ओवरब्रिज से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर में वह सड़क पर जा गिरे। तभी कंटेनर का पहिया उनके सिर पर से निकल गया। जिससे मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर मौके से कंटेनर लेकर भाग गया। हादसा देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। मामले में पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं कार्रवाई करते हुए दुर्घटना कर भागे कंटेनर को पुलिस ने भैंसा पहाड़ी से पकड़ लिया है। लेकिन ड्राइवर भाग निकला। पुलिस ने कंटेनर जब्त कर थाने में खड़ा कराया है। प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/F5hlXDk
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/F5hlXDk
via IFTTT
Comments
Post a Comment