नर्मदापुरम में सिकलीकर इलाके में पत्थरबाजी:एक गाड़ी का कांच फूटा, ब्रिज पर लगा जाम; 8 के खिलाफ केस दर्ज
नर्मदापुरम में ओवरब्रिज के नीचे स्थित बंगाली कॉलोनी सिकलीकर इलाके में शुक्रवार दोपहर में पत्थरबाजी की घटना हुई। विवाद के बाद दो पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंककर हमला किया। पत्थरबाजी होते देख ओवरब्रिज पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल सिकलीकर इलाके में पहुुंचा। जगह-जगह पुलिस की तैनाती कर दी गई। माेहल्ले में एक सड़क पर पत्थर-ही पत्थर बिखरे पड़े नजर आएं। एक गाड़ी का कांच भी फोड़ दिया गया। कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज किया। दोनों पक्ष से 8 लोगों को आरोपी बनाया गया है। विवाद की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। सड़क पर जगह-जगह पत्थर पत्थरबाजी के दौरान व बाद में लोगों की गाड़ियां भी ओवरब्रिज पर खड़ी रही। जिससे जाम की स्थिति भी बनी। कई लोगों ने घटना के बाद के वीडियो बनाएं। जिसमें जगह-जगह पत्थर सड़क पर बिखरे दिख रहे। पुलिस बल भी तैनात दिख रहा। एसडीओपी पराग सैनी ने बताया दोनों पक्ष एक ही समाज के है। पुरानी रंजिश के चलते आज शुक्रवार को विवाद हुआ। जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से पत्थर फेंके गए। 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज सुरक्षा के हिसाब से सिकलीकर इलाके में पुलिस लगाई है। दोनों पक्ष की तरफ से 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी राजूसिंह की शिकायत पर शेरसिंह, लक्ष्मण सिंह, संजू सिंह, आसवान सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। दूसरे पक्ष के शेरासिंह की तरफ से माखनसिंह,रघुवीर सिंह, रवि सिंह, जरनेल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। देखें तस्वीरें...
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/JH7hLtF
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/JH7hLtF
via IFTTT
Comments
Post a Comment