Skip to main content

टीसी कनेक्शन ने ली युवक की जान:7 साल में नहीं लगे खंभे, पानी में पड़े तार को उठा रहा था; करंट लगने से मौत

जबलपुर के गोहलपुर अमखेरा बस्ती के पास स्थित न्यू नर्मदा नगर में शनिवार की शाम एक युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक का नाम पंकज कोष्ठा (35) है जो कि अगरबत्ती बनाने का काम करता था। घटना उस दौरान हुई जब पंकज अपने घर की लाइट जोड़ने के लिए पानी में तैर रही लाइन को जोड़ रहा था, उसी दौरान उसे जोरदार करंट लगा और वह तार से चिपक गया। मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे बिजली से जले पंकज को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी दो बेटी और एक छोटा भाई है जो कि मनोरोगी है। पंकज घर पर अगरबत्ती बनाकर परिवार पालता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व मंत्री और विधायक लखन घनघोरिया मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जल्द से जल्द कनेक्शन किए जाए। जानकारी के मुताबिक जिस स्थान पर पंकज रहता है, वहां पर बिल्डर ने प्लाटिंग कर उन्हें बेच तो दिया पर सड़क,बिजली की सुविधा नहीं दी जिसके चलते बीते सात सालों से न्यू नर्मदा नगर में रहने वाले लोग टीसी कनेक्शन लेकर रह रहे है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम को अचानक नही शार्ट सर्किट के बाद पूरे क्षेत्र की लाइट चली गई, स्थानीय लोगों ने तुरंत ही बिजली विभाग में काॅल कर मौके पर आने को कहा पर कोई नहीं आया। शुक्रवार की दोपहर को जैसे-तैसे कर्मचारी आए तो उन्होंने कुछ देर तक तारों को लकड़ी की बल्ली के सहारे जोड़ा और चले गए। शुक्रवार की रात को फिर से अचानक बिजली चली गई। शनिवार को दिन भर लाइट नहीं आई। दोपहर करीब 3 बजे पंकज घर की लाइन जोड़ने के लिए पास के एक खाली प्लाट में पहुंचा, जहां पर कि बिजली के तार पानी में झूल रहे थे। पंकज तार​​​ को उठाकर लकड़ी में जोड़ने की कोशिश कर रहा था कि इसी दौरान उसे तेज करंट लगा और वह तार में चिपक कर तड़पने लगा। जिस समय घटना हुई उस दौरान वहां पर कुछ लोग खड़े थे, जिन्होंने कि मुश्किल तार की चपेट से उसे निकाला और इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने उसे मृत बता दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस जगह न्यू नर्मदा नगर बसा हुआ है, उस जमीन को यादव मालगुजार ने बेचकर प्लाटिंग करवाई थी, जिसे कि राम सुहावन गुप्ता और रमजान खान ने की थी। जिस समय प्लाटिंग की गई थी, उस समय बड़े-बड़े वादे किए गए थे। पर बीते सात साल बाद भी ना ही सड़क बनी और ना ही बिजली के कनेक्शन लगे। यहां रहने वाले लोग टीसी कनेक्शन लेकर आज भी रह रहे है। गुरुवार को भी तेज बारिश के चलते बिजली गुल हो गई, रात भर कालोनी के लोग अंधेरे मे रहे। शुक्रवार की सुबह बिजली विभाग का अमला आया और कुछ देर रुकने के बाद चला गया। शनिवार की दोपहर को फिर से जब बिजली गई तो पंकज घर की तार जोड़ने के लिए पानी में पड़े तार को जैसे ही उठाया तो तेज करंट लगा और वह चिपक कर रह गया। 35 वर्षीय युवक की बिजली के तार से चिपक जाने के कारण मौत हो गई है, यह जानकारी जब पूर्व विधानसभा के विधायक लखन घनघोरिया को लगी तो वह मौके पर पहुंचे, उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीसी कनेक्शन के स्थान पर स्थायी खंभे लगाकर ट्रांसफार्मर लगाया जाए। उन्होंने माना कि यह जांच का विषय है कि जब यहां रहने वाले लोगों के घरों की रजिस्ट्री है तो फिर आखिर क्यो अभी भी इनके यहां पर टीसी कनेक्शन चल रहा है। विधायक ने जिला प्रशासन ने इसकी भी जांच करने की बात कही है कि जिसने भी यहां रहने वाले लोगों की कालोनी बसाई है, उन्हें इतने साल बीत जाने के बाद भी क्यों स्थायी कनेक्शन नहीं दिया गया है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/BMpkPbT
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...