शहर में मौसम फिर बदल गया। बुधवार को दिन में अच्छी धूप चटकी। दिन का तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। 19 जुलाई के बाद यह दिन का सबसे ज्यादा तापमान है। इधर, बारिश करवाने वाली रेखा (मानसून ट्रफ लाइन) फिर नीचे खिसककर मप्र तरफ आ गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसका भोपाल में कोई ज्यादा असर नहीं होगा। पिछले एक हफ्ते से यह लाइन राजस्थान और उसके आसपास थी। अगस्त के 15 दिनों में मौसम का मिजाज बिलकुल अलग रहा। शुरुआती 5 दिन में साढ़े 9 इंच बारिश हो गई। आखिर के 10 दिन में सिर्फ करीब 1 इंच ही बारिश हुई।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ExcTS2R
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ExcTS2R
via IFTTT
Comments
Post a Comment