खरगोन| पशुपालकों को पशुओं के बीमार होने पर उन्हें अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं है। टोल फ्री नंबर 1962 पर बीमारी की सूचना देने पर चलित अस्पताल खुद उनके घर पहुंच जाएगा। चलित वैन में एक डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और दवाइयां रहेंगी। इलाज नाम मात्र के शुल्क पर होगा। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने किसानों व पशुपालकों से जिले में संचालित 12 चलित पशु उपचार इकाई का लाभ लेने की बात कही।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/kzVBdtM
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/kzVBdtM
via IFTTT
Comments
Post a Comment