हाईकोर्ट ने कहा- FIR नहीं बनती,तो लिखित में दे पुलिस:बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी में फैसला, नागरिक सुरक्षा संहिता की व्याख्या
‘बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर अशोभनीय टिप्पणी के मामले में पुलिस केस दर्ज करे। समय सीमा में जांच भी करे। यदि इस मामले में FIR नहीं बनती है, तो पुलिस याचिकाकर्ता को इसकी लिखित कॉपी दे। उसमें बताए कि मामला नहीं बनता, तो क्यों नहीं बनता, ताकि उस आधार पर याचिकाकर्ता आगे की कार्रवाई कर सके।’ यह टिप्पणी मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने बुधवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान की है। फैसला बुधवार को हाईकोर्ट जस्टिस विशाल घगट ने सुनाया। वेबसाइट पर फैसला गुरुवार को अपलोड करने के बाद सामने आया। मामला बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर अशोभनीय टिप्पणी से जुड़ा है। एक जुलाई से लागू कानून के बाद नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत संभवत: यह पहला आदेश है। इस दौरान कोर्ट ने नागरिक सुरक्षा संहिता की व्याख्या भी की। कोर्ट में याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी सीनियर एडवोकेट पंकज दुबे ने की। गोटेगांव थाने में की थी शिकायत नरसिंहपुर के रहने वाले अमीश तिवारी ने 7 मई 2024 को गोटेगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था, ‘पंडोखर सरकार के गुरुशरण शर्मा ने कुछ दिन पहले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर अशोभनीय टिप्पणी की थी। इसमें उन्होंने उनके परिवार को नंगा कर देने की धमकी भी दी थी। उनकी यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई। इसकी यूट्यूब लिंक भी पुलिस को उपलब्ध करवाई है। इससे भावनाओं को ठेस पहुंची है।’ शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद 21 मई 2024 को नरसिंहपुर एसपी से भी शिकायत कर केस दर्ज कराने की मांग की। यहां से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद अमीश तिवारी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान गोटेगांव थाना और नरसिंहपुर एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। भारतीय नागरिक संहिता के तहत कार्रवाई अधिवक्ता पंकज दुबे ने कोर्ट में दलील दी कि नए कानून भारतीय नागरिक संहिता की धारा 173 के तहत पुलिस का दायित्व है कि शिकायत मिलने के 14 दिन के भीतर जांच करे। यदि अपराध असंज्ञेय है, तो शिकायतकर्ता को उसकी सूचना दे। ऐसा नहीं होने पर हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने नए कानून की व्याख्या करते हुए यह आदेश जारी किए।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rUQ7A4a
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rUQ7A4a
via IFTTT
Comments
Post a Comment