जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानन्द महाराज पहुंचे झरनेश्वर मंदिर:कहा-अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सनातन धर्म के लिए कर रहा सराहनीय कार्य
द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानन्द सरस्वती महाराज शुक्रवार को भोपाल प्रवास पर झरनेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मंडल ने उनका स्वागत किया। महाराज ने भी प्रतिनिधि मंडल को साधुवाद देते हुए कहा कि अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा सनातन धर्म के लिए किया जा रहा पुनीत कार्य सराहनीय है। एवं सनातन धर्म की रक्षा के लिए जो भी मार्गदर्शन रहेगा उसके लिए वह सहयोग करते रहेंगे । प्रदेश अध्यक्ष पंडित पुष्पेंद्र मिश्रा ने शंकराचार्य स्वामी से सनातन धर्म के लिए संरक्षण और प्रसार के बारे में चर्चा की। उन्होंने सनातन धर्म पर की जा रही टीका टिप्पणियों के बारे में शंकराचार्य से मार्गदर्शन लिया। मिश्रा ने कहा कि समाज हमेशा से सनातन धर्म के प्रति समर्पित संगठन है और आगे भी जगतगुरु के मार्गदर्शन में सनातन धर्म के बारे में लोगों को जागरूक करने एवं सनातन धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने का काम करेगा। इस मौके पर मुख्य रुप से पूर्व विधायक पीसी शर्मा,समाज के प्रदेश अध्यक्ष पंडित पुष्पेंद्र मिश्रा,राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र मिश्रा, प्रत्युष त्रिपाठी, राजा मिश्रा, अंकित मिश्रा, अंशुल मिश्रा, अखिलेश सहित मीडिया प्रभारी आशीष द्विवेदी एवं सभी पदाधिकारी बंधु मौजूद रहे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qMsa5ci
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qMsa5ci
via IFTTT
Comments
Post a Comment