महिला से इलाज के नाम पर किया दुष्कर्म:वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, पुलिस ने किया गिरफ्तार मोहखेड़ के सिमरिया का मामला
महिला से इलाज के नाम पर किया दुष्कर्मवीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, पुलिस ने किया गिरफ्तारमोहखेड़ थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सिमरिया में इलाज के बहाने महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है ,जिसमें कथित आरोपी के द्वारा पहले इलाज के बहाने महिला को कमरे में बुलाया गया फिर उसके साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया गया । यहां तक कि आरोपी ने दुष्कर्म के बाद उसका वीडियो बना लिया इसके बाद वह महिला को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने लगा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मोहखेड़ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिकसिमरिया में रहने वाला लाल सिंह महोबे देसी इलाज करता था। जिसके चलते क्षेत्र की एक महिला अपनी शारीरिक समस्या को लेकर उस दवा लेने के लिए गई थी। महिला की माने तो आरोपी ने उसे अकेले में बुलाकर उसके साथ तीन बार दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने महिला का वीडियो बना लिया। बाद में महिला को वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करते हुए वह ₹50000 की डिमांड करने लगा, इसके बाद महिला ने उसे ₹50000 भी दे दिए। बाद में उसकी डिमांड बढ़ने लगी तो महिला ने आज हिम्मत कर अपने पति को बताया इसके बाद पति के साथ वह थाने पहुंच गई पुलिस ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म की धारा के तहत मामला पंजीकृत कर मामले को जांच में लिया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8j12WZg
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8j12WZg
via IFTTT
Comments
Post a Comment