Skip to main content

ऑटो चालक थर्ड डिग्री टॉचर्र मामला:ऑटो चालक की बहन को एक व्‍यक्ति ने फोन पर राजीनामा के लिए धमकाया, ऑडियो वायरल

ग्वालियर में भिंड के व्यापारी की गाड़ी से गहने चोरी के मामले में पुलिस द्वारा संदेही ऑटो रिक्‍शा चालक को थर्ड डिग्री टाॅर्चर करने का मामला सामने आया था। अब एक शख्‍स ने पीड़‍ित की बहन को फोन कर इशारों में धमकाया है। जिसका ऑडियो वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में संबंधित शख्‍स पीड़‍ित ऑटो चालक दीपक की बहन से बात करता हुआ सुनाई दे रहा है कि दीपक से मेरी बात करवाओ, मैं उसे बचाने का प्रयास कर रहा हूं। उसका आज तो ठीक है, कल काफी बुरा है। इसके बाद जब दीपक की बहन ने उस व्यक्ति से दीपक की बात करवाने में असमर्थता जताई तो वह व्यक्ति उसे धमाकाने लगा। धमकाने वाला व्यक्ति बार-बार पीड़ित से बात करवाने के लिए कहता रहा वह व्‍यक्ति महिला को धमकाते हुए बोला कि तुम समझ नहीं रही हो, यह मामला ऐसे निपटेगा नहीं। पुलिस फिर अपने हिसाब से काम करेगी। उसने आगे यह भी कहा कि मैं सिर्फ इस वजह से उसे बचाना चाह रहा हूं कि कल को यह न हो कि तुमने मेरी मदद नहीं की। इसके बाद काॅल करने वाला व्यक्ति बार-बार दीपक से मिलने और बात करवाने की जिद करता रहा लेकिन महिला अपने घर में शादी होने का हवाला देकर असमर्थता जताती रही। परिचित बोला पुलिस से राजीनामा कर ले नहीं तो झूठे केस में फंसा देगी फोन पर पीड़ित दीपक शिवहरे की बहन से बात करने वाला व्यक्ति यह कह रहा था कि कुछ साल पहले पुलिस ने उसके ऊपर भी 17 से 18 झूठे केस लगा दिए थे। पुलिस एक गुंडा है, लोग उनका कुछ भी नही बिगाड़ सकते हैं। मैं भी आखिरकार पुलिस से राजीनामा कर लिया था और मैं चाहता हूं कि दीपक भी पुलिस से राजीनामा कर ले। पुलिस से दुश्मनी लेने से उसे कुछ भी नहीं मिलेगा। मैं पड़ाव थाना प्रभारी और क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी से उससे माफी मंगवा दूंगा और उसका जो भी खर्चा हुआ है वह भी उसे दिलवा दूंगा। अगर वह पुलिस से राजीनामा नहीं करेगा तो पुलिस उसे झूठे केस में फंसा देगी जिससे उसे मजबूर होकर पुलिस से राजीनामा करना ही पड़ेगा। अप्रत्यक्ष रूप से धमकाते हुए उस व्यक्ति ने फोन रख दिया था। बता दें कि इस ऑडियो के वायरल होने के बाद अभी पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पीड़ित बोला अब मैं क्या करू वहीं पीड़ित ऑटो चालक दीपक ने इस मामले में अपना एक वीडियो जारी करते हुए बताया है कि वह लाला शिवहरे के मोती होटल पर काम करता था। पुलिस ने मुझे बीते दिनों गहने चोरी के शक में पकड़ा था और मेरे साथ बेरहमी से मारपीट की थी। जिसके लिए मैंने पुलिस के ऊपर कोर्ट में कैसे किया है। जिसके बाद लाला शिवहरे मुझ पर पुलिस से राजीनामा करने के लिए दबाब बना रहा है। वह कह रहा है कि तुम पुलिस का क्या कर लोगे पुलिस तुम पर झूठे 8-10 केस और लगा देगी। उसका कहना है कि आज तुम्हारा बहुत अच्छा है कल सुबह खराब होगा। तुम मेरे पास आ जाओ मैं राजीनामा करवा दूंगा। और तुम्हारा जो खर्चा हुआ है पूरा दिलवा दूंगा। साथ ही कह रहा है कि पड़ाव थाना प्रभारी इला टंडन व क्राइम ब्रांच प्रभारी मेरा दोस्त है दुकान पर आ जाओ बैठकर बात कर लेंगे।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Su0xPZs
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...