Skip to main content

निदान फाॅल में युवक डूबा:दोस्त बोले सब कुछ आंखों के सामने हुआ,एसडीआरईएफ की टीम ने किया रेस्कूय;कटनी से आया था युवक

रविवार की एसडीआरईएफ की टीम जब 8 साल के फरहान को हिरन नदी में तलाश कर रही थी, उसी दौरान सूचना मिली की निदान वाटर फाॅल में एक युवक गहरे पानी में डूब गया है। घटना करीब शाम पांच बजे की बताई जा रही है। जानकारी लगते ही एसडीआरईएफ की टीम फरहान के रेस्क्यू के साथ-साथ निदान फॉल पहुंची और युवक की तलाश में जुट गई करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को तलाश किया गया। बताया जा रहा है कि युवक कटनी जिले का रहने वाला है और अपने दोस्तों के साथ जबलपुर निदान फॉल घूमने आया हुआ था, इसी दौरान अचानक ही तेज पानी का बहाव आ गया है और दोस्तों की नजरों के सामने ही वह पानी में बह गया। जानकारी के मुताबिक रविवार को दिन भर एसड़ीआरईएफ के साथ स्थानीय गोताखोर जब शनिवार को नाले में बहे फरहान को तलाश कर रही थी, उसी दौरान सूचना मिली की कंटगी तहसील से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर निदान फॉल पर एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया है। तुरंत ही टीम मौके पर पहुंची और युवक को तलाश करना शुरू कर दिया। जांच के दौरान पता चला कि मृतक युवक गोपी ठाकुर(18) अपने चार दोस्तों के साथ कटनी से जबलपुर आया था। जांच के दौरान पता चला कि गोपी कटनी जिले के गायत्री नगर का रहने वाला है। एसडीआरईएफ की टीम ने पत्थरों के बीच फंसे गोपी को बाहर निकालने के बाद पुलिस को सूचना दी। कटंगी थाना पुलिस ने गोपी के परिवार वालों को सूचना दी है। रविवार की रात को परिवार वाले जबलपुर पहुंच गए है। सोमवार को पीएम के बाद पुलिस गोपी की बाॅडी परिवार वालों को सौंप देगी। कटंगी थाना पुलिस के मुताबिक निदान वाॅटर फाॅल बहुत ही खतरनाक है, यही वजह है कि बारिश के कारण यहां पर आने-जाने के लिए लोगों को प्रतिबंधित किया गया है, इसके बाद भी लोग मौज-मस्ती के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर यहां तक आते है। फिलहाल पुलिस ने गोपी के शव को मेडिकल कालेज में भेजकर जांच शुरू कर दी है। गोपी के दोस्त राज ने बताया कि छुट्टी होने के कारण पांच दोस्त कार से जबलपुर घूमने आए थे। दोपहर को सभी लोगों को प्लान बना कि घूमने के लिए कहीं चलते है। कुछ ने बोला कि बरगी चलते है,इस बीच गोपी ने सलाह दी कि निदान फॉल चलते है जो कि घूमने के लिए बहुत अच्छी है। दोपहर को करीब तीन बजे सभी एक साथ निदान वाटर फाॅल पहुंचे। झरने के नीचे जब सभी लोग घूम रहे थे कि अचानक ही तेज बारिश के कारण जब छिपने के लिए पेड़ के नीचे जा रहे थे कि गोपी का पैर फिसल गया और वह पानी के बहाव में बह गया। राज ने बताया कि सब कुछ आंखों के सामने इतनी जल्दी हुआ कि कुछ समझ में ही नहीं आया। जबलपुर पुलिस ने बगदरी, निदान फॉल में बारिश के चलते प्रतिबंध लगा रखा है। बारिश के समय पानी होने पर यहां पर हर आने-जाने वालों पर रोक लगी है,इसके बाद भी लोग बेखौफ होकर आते है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि निश्चित रूप से हाल ही के समय पर घटना लगातार बढ़ती जा रही है, लिहाजा अब सख्ती से यहां आने वाले लोगों को रोका जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब 10 साल पहले पाटन के बगदरी फॉल में बारिश के चपेट में आ जाने से करीब 12 से 13 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह का घटनाक्रम दोबारा ना हो इसके लिए सख्ती से कदम उठाए जांएगे।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/N3ImzMY
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...