मुरैना के देवगढ़ थाना क्षेत्र के वरवासिन गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलियां चल गई। गोलियां चलने पर दोनों पक्ष के एक-एक व्यक्ति के गोली लगी है। एक व्यक्ति की जांघ में गोली लगी है, जिसका इलाज मुरैना जिला अस्पताल में चल रहा है तथा दूसरे व्यक्ति के पेट में गोली लगी है जिसको ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। घटना शुक्रवार कीहै। बता दें कि, मुरैना के वरवासिन गांव में सुगर सिंह तथा अमर सिंह दोनों एक ही परिवार के भाई हैं। जमीन के एक टुकड़े को लेकर दोनों के बीच में लंबे समय से विवाद चल रहा है। जमीन के टुकड़े को लेकर दोनों भाइयों के परिवारों के बीच में कई बार का सुनी हुई तथा मुंह बाद हो चुका था। दोनों तरफ से कई बार लाठियां तन चुकी थी लेकिन गोली तक नौबत नहीं आई थी। शुक्रवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच बंदूकें तन गई और दोनों तरफ से फायरिंग शुरू होने लगी। इस गोलीबारी में सुघर सिंह की तरफ से मातादीन के गोली लगी है तथा अमर सिंह की तरफ से जोगेंद्र के गोली लगी है। घटना के बाद दोनों घायलो को जिला अस्पताल मुरैना लाया गया वहां पर मातादीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/CXBhJct
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/CXBhJct
via IFTTT
Comments
Post a Comment