Skip to main content

जमीनी विवाद में बुजुर्ग दंपति पर प्राणघातक हमला:बुजुर्ग के तोड़ दिए दोनों पैर,महिला पर भी लाठीयों से किया हमला;दोनों मेड़िकल काॅलेज में भर्ती

जबलपुर में पाटन थाना के गाड़ाघाट गांव में मंगलवार की शाम को खेत में उपजे विवाद के बाद पांच लोगों ने मिलकर एक बुजुर्ग दंपति पर लाठी, तलवार और बका से प्राणघातक हमला कर, गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में बुजुर्ग के जहां दोनों पैर टूट गए हैं तो वहीं उसकी पत्नी को भी गंभीर चोट आई है। वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी जहां मौके से फरार हो गए है, तो वहीं घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए पाटन स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर हालत नाजुक होने के बाद दोनों को नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इधर जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पहुंची पाटन थाना पुलिस ने घायल के परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक इस पूरी मारपीट की वजह जमीनी विवाद है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को 62 वर्षीय शेख मोहर्रम पत्नी रज्जो-बी के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव में ही रहने वाले आजाद, रईस, शेख, आशिक और जल्लू हथियारों से लैस होकर खेत पहुंचे और गाली गालौच करते हुए ताबड़तोड़ बुजुर्ग दंपति पर हमला करना शुरू कर दिया। सभी आरोपियों ने मिलकर शेख मोहर्रम के जहां दोनों पैर तोड़ दिए हैं तो वहीं बुजुर्ग महिला के भी पीठ और कमर में हमला कर उन्हें गंभीर चोट पहुंचाई है। घायल बुजुर्ग दंपत्ति के बेटे का कहना है कि जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ है, वह हमारी जमीन है लेकिन गांव में ही रहने वाले आरोपी जबरन कब्जा करना चाह रहे हैं। विवाद की जानकारी पहले भी पुलिस को दी गई और शिकायत भी की पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की बल्कि खफा होकर बुजुर्ग दंपति पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक घायल शेख मोहर्रम ने रंजिश के कारण करीब 15 साल पहले आरोपी जल्लू के पिता की हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने शेख मोहर्रम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 साल की सजा सुनाई गई। एक साल पहले ही शेख मोहर्रम जेल की सजा काटकर अपने घर आया था। इस विवाद की एक वजह पुरानी रंजिश भी बताई जा री है। हालांकि पाटन थाना पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश की जानकारी नहीं है। आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद ही यह पता चल पाएगा। घायल दंपति के बेटे ने बताया कि आए दिन गांव में आरोपी लोग विवाद करते है, उनकी नजर हमारी जमीन पर है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि आरोपियों की तलाश की रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/kjE6LTS
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...