हर 24 में से एक महिला को ब्रेस्ट-कैंसर का खतरा:30 साल की उम्र में भी सामने आ रहे केस; मिडकॉन-2026 में विशेषज्ञों ने जताई चिंता
देश में ब्रेस्ट कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार हर 24 में से एक महिला को जीवनकाल में ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा है और हर वर्ष दो लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। चिंताजनक तथ्य यह है कि लगभग आधे मरीज गंभीर स्टेज में अस्पताल पहुंचते हैं। यह बात एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया (ABSI) की मिड टर्म कॉन्फ्रेंस ‘मिडकॉन-2026’ के पहले दिन एसोसिएशन के नेशनल प्रेसीडेंट डॉ. डी.जी. विजय ने कही। उन्होंने बताया कि रिसर्च और दवाइयों में निरंतर सुधार हो रहा है। अब कई मामलों में पूरा ब्रेस्ट हटाने की आवश्यकता नहीं पड़ती, बल्कि टार्गेटेड सर्जरी और आधुनिक तकनीकों से ब्रेस्ट को सुरक्षित रखा जा सकता है। कॉस्मेटिक सर्जरी और फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन तकनीक के जरिए कम उम्र की महिलाएं इलाज के बाद मातृत्व का सुख भी पा सकती हैं। आयोजन समिति के चेयरपर्सन डॉ. मनीष कौशल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी के कारण महिलाएं तीसरी और चौथी स्टेज में डॉक्टर के पास पहुंचती हैं। वैज्ञानिक समिति के प्रमुख डॉ. दिलीप आचार्य ने बताया कि नई दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता, अहमदाबाद, भोपाल, बेंगलुरु ...