Skip to main content

Posts

शिवपुरी में हत्या के 9 आरोपियों को उम्रकैद:ट्रांसफॉर्मर में तार डालने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद हुआ था विवाद

शिवपुरी जिले के करैरा कोर्ट के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने गुरुवार को हत्या के मामले में 9 आरोपियों को दोषी करार दिया। अदालत ने सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक पर 9-9 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। इस मामले में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुनील कुमार भदौरिया ने पैरवी की। मामला करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर का है। यहां 13 अगस्त 2021 को ट्रांसफॉर्मर में तार डालने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के जगत सिंह पर दूसरे पक्ष के 9 लोगों ने हमला कर दिया। आरोपी आदर्श बुंदेला, राजदीप परमार, राजपाल बुंदेला, पुष्पेंद्र बुंदेला, बहादुर सिंह ठाकुर, कैहर सिंह ठाकुर, रामराजा परमार, प्यारेलाल परमार और युवराज परमार ने मिलकर कुल्हाड़ी, लाठी, लोहे के सरिए और लुहांगी से हमला किया। हमले में जगत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया। करैरा पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी 9 आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया। लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों क...

पहला TDR लेनदेन, कनाड़िया रोड प्रोजेक्ट में होगा उपयोग:बियाबानी की 42 वर्गमीटर जमीन का टीडीआर डेवलपर ने खरीदा, पिछले साल अगस्त में सीएम ने लॉन्च किया था टीडीआर पोर्टल

इंदौर में ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स (टीडीआर) का पहला लेनदेन हो गया है। बियाबानी में सड़क निर्माण के बदले अपनी 42 वर्गमीटर जमीन देने वाली साधना जैन को ये सर्टिफिकेट मिला था, जिसे उनसे एक प्रोजेक्ट ला रहे डेवलपर ने खरीदा है। डेवलपर इसके बदले मिले 84 वर्गमीटर के सर्टिफिकेट का उपयोग कनाड़िया रोड पर मौर्या हिल्स के प्रोजेक्ट में करेगा। इससे डेवलपर को अपने प्रोजेक्ट में वहां मिल रहे एफएआर (फ्लोर एरिया रेशो) के साथ अतिरिक्त निर्माण की मंजूरी भी मिल जाएगी। कनाड़िया रोड की जिस लोकेशन पर डेवलपर का काम चल रहा है, वहां अभी 1.5 एफएआर का प्रावधान है। ये सर्टिफिकेट झंवर ग्रुप ने बहुमंजिला प्रोजेक्ट हिलक्रेस्ट के लिए लिया है। इसे टीएंडसीपी ने मंजूरी भी दे दी है। स्मार्ट सिटी एरिया की चार प्रमुख सड़कों के लिए 1211 परिवारों से जमीन ली गई थी 2008 में बनी थी योजना, अब शुरू हुई : टीडीआर योजना को पहली बार 2008 में प्रस्तावित किया गया था, लेकिन इसे लागू होने में 17 साल लगे। टीडीआर खरीदी–बिक्री का यह पहला लेनदेन है। इससे रियल एस्टेट डेवलपर्स को अतिरिक्त एफएआर का लाभ मिलेगा, वहीं जमीन देने वालों को पारदर्शी मुआ...

नरसिंहपुर में युवक के पैर में गोली मारी:विवाद के बाद आरोपी फरार; पीड़ित का अस्पताल में इलाज जारी

नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 11 बजे एक विवाद के बाद गोलीबारी की घटना हुई। प्रकाश ठाकुर (55) नामक युवक ने स्थानीय निवासी अमित भाटिया को पैर में गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल अमित को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वर्तमान में उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। यह विवाद धीरे-धीरे हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी प्रकाश ने अमित पर फायर कर दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर करेली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। फिलहाल करेली में तनाव का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच की जा रही है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/csxLz0W via IFTTT

तालाब में नहाते समय डूबी नाबालिग लड़की, मौत:निवाड़ी में एसडीआरएफ ने निकाला शव, प्रशासन की लोगों से सावधानी बरतने की अपील

निवाड़ी जिले के ज्योरा मोरा गांव में तालाब में नहाने गई नाबालिग लड़की की मौत हो गई। दरअसल, मंगलवार दोपहर को तालाब में नहाने गई 15 साल की साक्षी पानी में डूब गई। वह भगवान दास अहिरवार की बेटी थी। घटना दोपहर लगभग 3 बजे की है। साक्षी तालाब में नहाने गई थी। नहाते समय वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। एसडीईआरएफ टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एसडीईआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और बच्ची के शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। पुलिस कहना है कि प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और तालाबों में नहाने से बचने की अपील की है। बारिश के मौसम में पानी का स्तर बढ़ जाता है और गहराई का अंदाजा नहीं होता। इस कारण ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/aOi8RCM via IFTTT

विदिशा में 80 परिवारों को राहत शिविर में किया शिफ्ट:कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अच्छे इंतजाम करने के सख्त निर्देश

विदिशा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव की स्थिति के कारण प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर बनाए गए राहत शिविरों में स्थानांतरित किया है। मंगलवार को कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने जतरापुरा स्थित प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में संचालित राहत शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां ठहरे पीड़ितों से मुलाकात की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एसडीएम क्षितिज शर्मा और मुख्य नगरपालिका अधिकारी दुर्गेश ठाकुर को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत शिविरों में ठहरे लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई, बिजली आपूर्ति और चिकित्सकीय सेवाओं में कोई लापरवाही न बरती जाए। अधिकारियों ने कलेक्टर को बताया कि राहत शिविर में 80 परिवारों के लिए रहने, भोजन और चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की गई है। कलेक्टर ने आवश्यकता पड़ने पर वस्त्रों की पूर्ति करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अनिल डामोर और संयुक्त कलेक्टर मोहिनी शर्मा भी मौजूद रहे। प्रभावित प...

पति को मारने वाली प्रोफेसर पत्नी को जाना होगा जेल:हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तत्काल ट्रायल कोर्ट में सरेंडर के निर्देश

छतरपुर जिले में 3 साल पहले 2021 में हुए बहुचर्चित डॉ. नीरज हत्याकांड मामले में सेशन कोर्ट ने उनकी प्रोफेसर पत्नी ममता पाठक को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उन पर आरोप था कि अवैध संबंधों के शक के चलते उन्होंने डॉक्टर पति को जहर देने के बाद नींद में करंट लगाकर मार डाला था। सेशन कोर्ट के आदेश को प्रोफेसर ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। 2 माह पहले मामले पर जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस देवनारायण मिश्रा की कोर्ट ने सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रखा था। मंगलवार को हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए डाॅक्टर पति को करंट देकर मारने की आरोपी पत्नी प्रोफेसर ममता पाठक को मिली उम्रकैद की सजा को कायम रखा है। हाईकोर्ट ने पूर्व में सुनवाई के दौरान सुरक्षित रखे फैसले में साफ किया था, कि घटना के दिन जब कोई अन्य व्यक्ति बाहर से नहीं आया था। परिस्थितियों की पूरी कड़ी इस तरफ इशारा कर रही थी कि पत्नी ममता पाठक ने ही पति को पहले नशीली दवा देकर बेहोश किया और बाद में करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया। कोर्ट ने पूर्व में सजा पर दिया गया अस्थायी निलंबन निरस्त करते हुए ममता पाठक को शेष कारावास भुगतने के लिए और तत्काल ट्रायल कोर्...

सीजन में पहली बार एक दिन में 15 घरों में मिला डेंगू का लार्वा, सभी पर जुर्माना

जैसे-जैसे बारिश बढ़ रही है, वैसे-वैसे डेंगू के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। नगर निगम की टीम को सोमवार को 15 घरों में डेंगू का लार्वा मिला। यह इस सीजन में डेंगू का लार्वा मिलने का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इन घरों से 1500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। टीम ने रविवार को वार्ड 56, 57, 60 एवं 61 के कई इलाकों के घरों का निरीक्षण किया। इस दौरान पानी की टंकियों, पुराने मटके व अन्य बर्तन, टायर, गमलों आदि में भरे पानी की जांच की गई। इसमें गंदगी एवं डेंगू लार्वा पाए गए। ऐसे में 15 लोगों के खिलाफ स्पॉट फाइन लगाया गया। रविवार को सिर्फ एक घर में, जबकि शुक्रवार को 8 घरों में ही लार्वा मिला था। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/unqh9UC via IFTTT