Skip to main content

Posts

17 सितंबर तक करवाएं रजिस्ट्रेशन:ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में स्नातक स्तर पर महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का पंजीयन 17 सितंबर 2024 तक किया जाएगा। पंजीयन कराने के लिए प्रतिभागी विद्यार्थी की आयु 01 सितंबर 2024 को 25 वर्ष से अधिक नहीं होना चािहए। विद्यार्थी को किसी महाविद्यालय में स्नातक स्तर अध्ययनरत होना चाहिए। अग्रणी जिला प्रबंधक जिला मुरैना एनके मंगल ने बताया कि पंजीयन दो-दो विद्यार्थियों के समूह में होगा। पंजीयन के पश्चात ऑनलाईन प्रश्नोत्तरी का आयोजन होगा। जिसमें सफल प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किये जाएंगे। राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागी, द्वितीय राउंड में जायेगें जो कि जोनल स्तरीय राउंड होगा। जिसमें चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पुरस्कार राशि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दी जायेगी। राज्य स्तरीय राउंड में प्रथम पुरस्कार 02 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1.5 लाख रुपये एवं तृतीय पुरस्कार 01 लाख रुपये का दिया जाएगा। वहीं जोनल स्तरीय राउंड में प्...

रतलाम में मदद के नाम पर महिला के साथ ठगी:नोट की गड्‌डी दिखाकर उतरवा लिए मंगलसूत्र व टॉप्स

रतलाम में शनिवार रात मदद के नाम पर एक महिला के साथ ठगी का मामला सामने आया है। पहले महिला से महिला ने मदद मांगी। किराए के रुपए मांगे। इसके बाद ठगने वाली महिला के दो पुरुष साथी आए। महिला को नोटों की गड्‌डी दिखाकर मंगलसूत्र व सोने के टॉप्स उतरवा कर रफूचक्कर हो गए। घटना कस्तुरबा नगर मेन रोड पर शक्ति नगर निवासी मंजूबाई (45) पति कैलाश राठौर के साथ हुई है। महिला खाना बनाने का काम करती है। पैदल घर जा रही थी। ठगी का शिकार होने के बाद जब महिला रोने लगी तो लोगों की भीड़ लग गई। महिला ने पूरा माजरा बताया। तब लोगों ने थाना औद्योगिक क्षेत्र को सूचना दी। आईए थाना थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा ने बताया कि कस्तूरबा नगर रोड स्थित होटल राजभोग के सामने एक महिला ने मंजूबाई से किराए के रुपए मांगे। रुपए मांगने वाली महिला के साथ 8-10 साल का बच्चा भी था। महिला ने मंजूबाई से कहा कि उसके पास किराए के रुपए नहीं है। मदद कर दो। मंजूबाई ने उसे 50 रुपए दिए। इसी दौरान दो लोग और उसके पास आए। उन्होंने मंजूबाई को नोटों की गड्‌डी दिखाई। बोले कि मंगलसूत्र और टॉप्स उतारकर दे दो। यह नोट की गड्‌डी रख लो। हम गहने लौटाए तो तुम नोटो...

खेल प्रतियोगिता:चम्मच प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने लिया खुलकर भाग

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे खेल सप्ताह के अंतर्गत खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा शनिवार को अम्बाह में नगरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत चम्मच रेस, बोरा रेस और बैक ड्रिल रेस प्रतियोगिताएं बीसीए ग्राउंड पर हुईं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला समन्वयक श्याम सिकरवार ने बताया कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की पुण्य स्मृति में मनाए जाने वाला खेल दिवस युवा खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन देने वाला है। इसलिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग पूरे सप्ताह भर खेल गतिविधियों का आयोजन करता है। इसी के अंतर्गत जिला स्तर और सभी तहसील स्तर पर विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अंबाह में भी विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मेडल पाने वाले युवाओं को इंटरमीडिएट में परीक्षाओं में मिलने वाले लाभ और जॉब में प्राथमिकता की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। रोचक खेलकूद प्रतियोगिताएं भी हुई हैं, इन प्रतियोगिताओं के आयोजन में सहयोगी संस्था आचार्य आनंद क्लब को इस अवसर पर सम्मानित भी किया गया है। आयोजन में समाजसेवी सुधीर आचार्य, डॉ. प्रगति शर्मा, क्रीड़ा अधिकारी विश्वना...

कोर्ट का फैसला:पूर्व डीजी पुरुषोत्तम शर्मा की पत्नी के लिए फैमिली कोर्ट 15 दिन में करे फैसला

मध्य प्रदेश पुलिस के पूर्व डीजी पुरुषोत्तम शर्मा और उनकी पत्नी के बीच भरण पोषण का मामला फैमिली कोर्ट भोपाल में चल रहा था। फैमिली कोर्ट के एकमुश्त भरण पोषण वाले निर्णय को हाई कोर्ट के जस्टिस जीएस अहलूवालिया की एकलपीठ ने निरस्त कर दिया है। वहीं यह कहा है कि कि भरण पोषण के लिए मासिक आधार पर फैमिली कोर्ट हिंदू विवाह अधिनियम के तहत 15 दिन के भीतर अपना फैसला जारी करें। दरअसल, भोपाल के फैमिली कोर्ट के एकमुश्त भरण पोषण संबंधी आदेश के विरुद्ध यह याचिका जबलपुर हाई कोर्ट में दायर की गई थी। जिसमें याचिकाकर्ता पत्नी ने कोर्ट को अवगत कराया ​कि उसे एकमुश्त 4 लाख रुपए दिए जाने का यह निर्णय स्वीकार नहीं है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कोट में दलील दी कि फैमिली कोर्ट को मासिक भरण पोषण के आधार पर याचिकाकर्ता को लाभ प्रदान किया जाना चाहिए था। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व में जारी आदेशों का हवाला देकर बताया गया कि हिंदू विवाह अधिनियम के तहत फैमिली कोर्ट के निर्णय पर दोबारा फैसला जारी किया जा सकता है। इस तर्क को सुनने के बाद जस्टिस जीएस अहलूवालिया ने फैमिली कोर्ट के एकमुश्त भरण पोषण संबंधी निर्णय पर रोक लगा दी। ...

पार्षदों ने किया नपा कार्यालय का निरीक्षण:कर्मचारी मिले गायब, रजिस्टर में गैर हाजिरी लगवाई

शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय में कई कर्मचारी नहीं मिले शहर के कई पार्षद शुक्रवार 4 बजे करीब नगर पालिका कार्यालय में यही स्थिति देखने को पहुंचे तो कई कर्मचारी अपने चैंबर में नहीं थे। नगर पालिका कार्यालय में शहरवासी जब अपने कार्य के लिए पहुंचते हैं, तो जब कर्मचारी चैंबर में नहीं मिलते हैं तो इधर-उधर भटकना पड़ता है। आज भी ऐसा ही कुछ हुआ कई नागरिक नगर पालिका कार्यालय पहुंचे तो कुछ तो कर्मचारी थे। लेकिन कुछ कर्मचारी अपने चैंबर से गायब थे। जानकारी लगने पर पार्षद डॉक्टर सलीम, रवि शर्मा, कमलेश जैन भी कार्यालय पहुंचे और उन्हें कार्यालय के सभी चैंबर में जाकर वास्तुस्थिति को देखा कुछ कर्मचारी अपने चैंबरों में नहीं मिले इस पर उन्होंने उनकी उस दिन की गैर हाजिरी लगाने का कहा। पार्षद डॉ सलीम, रवि शर्मा और कमलेश जैन ने बताया है कि आज कुछ कर्मचारी कार्यालय में नहीं मिले हमने रजिस्टर में गैर हाजिरी लगवाई है। यहां पर शहरवासी अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं। इसलिए सभी को कार्यालय में मिलना चाहिए। इस संबंध में जानकारी लेने के लिए जब नगर पालिका के सीएमओ राजेश सक्सेना को फोन लगाया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं...

मुरैना शहर में 31 अगस्त को बिजली कटौती:मेंटेनेंस करेगी बिजली कंपनी

31 को विद्युत सप्लाई अवरूद्ध रहेगी मुरैना के दत्तपुरा जोन के अंतर्गत 11 केव्ही ओल्ड अम्बाह फीडर पर लाइन मेन्टेंनेश किये जाने के कारण 31 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक 11 केव्ही ओल्ड अम्बाह फीडर से संबंधित समस्त उपभोक्ताओं की विद्युत सप्लाई अवरूद्ध रहेगी। इस बिजली कटौती से गोपीनाथ की पुलिया, महादेव नाका, पीपल वाली माता, रूई की मंडी, जीन, शंकर बाजार, पटी गली, मुरैना टॉकीज, महावीर अपारमेन्ट वाला क्षेत्र आदि प्रभावित रहेंगे। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3dRih7g via IFTTT

आयुष्मान हॉस्पिटल में 70 वर्षीय महिला की मौत पर हंगामा:परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, एक दिन पहले किया था डिस्चार्ज

रतलाम के महू नीमच फोरलेन स्थित प्राइवेट आयुष्मान हॉस्पिटल में गुरुवार रात एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने हॉस्पिटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामे के दौरान एसडीएम अनिल भाना व पुलिस भी पहुंची। गांव करमदी निवासी गीता (70) पिता जगन्नाथ पाटीदार पिछले पांच दिन से बीमार होने पर आयुष्मान हॉस्पिटल में एडमिट थी। बुधवार को डिस्चार्ज किया था। गुरुवार रात घर पर अचानक तबीयत खराब हुई। परिजन उसी हॉस्पिटल लेकर गए। चैकअप के दौरान बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का कहना था कि अगर तबीयत ठीक नहीं थी तो डिस्चार्ज नहीं करना था। हॉस्पिटल में कुछ परिजनों को अंदर जाने से गार्ड ने भी रोक दिया। इसके बाद ओर हंगामा हो गया। हॉस्पिटल में तैनात गार्ड द्वारा मृतिका के भाई के लड़के लक्की (20) को चांटा मारने व नर्स द्वारा अभद्रता का भी आरोप परिजनों ने लगाया। हंगामे की सूचना पर एसडीएम व पुलिस पहुंची। परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत करवाया। करमदी के राजेश पुरोहित व परिजनों का कहना था कि तबीयत ठीक नहीं थी तो उन्हें किसी बड़े अ...